- बॉलीवुड की ये 5 स्टार बेटियां
- अपने दम पर बनाई पहचान
- पढ़े कुछ रोचक किस्से
Daughter's Day 2021: बॉलीवुड सेलिब्रिटी (Bollywood) की बेटियों की बात की जाए तो ऐसे कई किस्से हैं, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. Daughter's Day के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड के ऐसी बेटियों के बारे में जिन्होंने अपने बचपन से लेकर बड़े होने तक किस तरह बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाया. अपनी एक्टिंग के दमपर दर्शकों के दिलों में जगह बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. चाहे वह महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट रही हों या फिर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा, सभी ने अपनी एक्टिंग के दमखम पर दर्शकों को अपना फैन बनाया, न कि स्टार किड होने का फायदा मिला. इस खास मौके पर सितारे अपनी बेटियों संग फोटो भी शेयर कर रहे हैं. लारा दत्ता ने भी इसी कड़ी में कूू एप पर अपनी बेटी संग फोटो पोस्ट की है.
आलिया भट्ट

महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट की आई पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में अपनी शानदार एंट्री की वजह से बॉलीवुड में पहचान मिली. पिता महेश फिल्म डायरेक्टर और मम्मी सोनी राजदान एक्ट्रेस तो ऐसे में फिल्मों का शौक तो होना ही था. आलिया भट्ट ने अपने छोटे से करियर में इतने वेरायटी के रोल किए हैं कि उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और बॉलीवुड में वे एक सधी हुई अदाकारा के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं. सिनेमा से लेकर टीवी जगत तक में उनके कई फैन हैं. 'राजी', 'बद्रीनाथ की दुल्हिनयां', '2 स्टेट्स', 'डियर जिंदगी', 'उड़ता पंजाब', 'हाईवे', 'गली बॉय', 'कलंक' समेत कई फिल्में की है. ब्रह्मास्त्र एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म है.
सोनाक्षी सिन्हा
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान की फिल्म 'दबंग' के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी. सोनाक्षी 'राउडी राठौड़', 'सन ऑफ सरदार', 'दबंग 2', 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा', 'लूटेरा', 'बॉस' और 'आर.. राजकुमार' सरीखी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं. उन्होंने अपनी एक्टिंग के बलबूते बॉलीवुड में पहचान बनाई है.
Bigg Boss 12: अनूप जलोटा को घरवालों ने भेजा 'टॉर्चर रूम', पीना पड़ा गंदा पानी; देखें Video
करीना कपूर

करीना कपूर खान हाल ही में 41 साल की हुईं और वह मशहूर अभिनेता रणधीर कपूर की बेटी हैं. फिल्म 'रेफ्यूजी' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली करीना अपनी फिल्मों, अपने अफेयर, अपनी शादी और अपने प्रेग्नेंसी से लेकर करीना लगभग हर चीज के लिए सुर्खियां बटोरती रही हैं. करीना के जीवन का सबसे अहम हिस्सा उनका बेटा तैमूर बन गया है, लेकिन बॉलीवुड में आने से पहले कुछ ऐसा किस्सा है, जिसे बेहद कम ही लोग जानते हैं.
फिल्मी दुनिया के मशहूर कपूर खानदान में परंपरा रही है कि इस खानदान की बेटियों ने फिल्मों में काम नहीं किया. इस परंपरा का दबाव रणधीर कपूर की बेटियों करिश्मा और करीना पर भी रहा, लेकिन रणधीर की पत्नी यानी बबिता ने अपनी बेटियों को फिल्मों में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया और इसके लिए पति से अलगाव तक की नौबत आई.
श्रद्धा कपूर

श्रद्धा बॉलीवुड के मशहूर विलेन शक्ति कपूर की बेटी हैं. उनके पिता पंजाबी हैं और मां मराठी हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में 'तीन पत्ती' नामक फ़िल्म से की, जिसमें उनके किरदार का नाम अपर्णा खन्ना था. श्रद्धा मां शिवांगी कोल्हपुरे की तरह अपने आपको भी एक मराठी ही मानती हैं. श्रद्धा हमेशा से अपने मां के काफी करीब रही हैं.
डेब्यू फिल्म में श्रद्धा के को-स्टार के रूप में अमिताभ बच्चन, बेन किंगसले और आर माधवन जैसे बड़े अभिनेता भी थे. इसके बाद उनकी अगली फिल्म 'लव का द एंड' थी, जिसमें श्रद्धा ने कॉलेज स्टूडेंट की भूमिका निभाई. यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी. लेकिन 2013 में आई 'आशिकी 2' में लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभाने वाली श्रद्धा को ब्लॉकबस्टर फिल्म मिली. इस फिल्म ने सौ करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. श्रद्धा 'स्त्री', 'छिछोरे', 'बाघी', 'साहो' समेत कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.
सोनम कपूर

बॉलीवुड की मशहूर एक्टर अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर एक स्टाइलिश एक्ट्रेस के तौर पर उभरी हैं. सोनम कपूर ने अपनी एक्टिंग के जरिए बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना सकीं, जबकि अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर की पहली फिल्म 'मिर्ज्या' और दूसरी 'भावेश जोशी सुपरहीरो' बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी. वहीं दूसरी तरफ सोनम ने बैक टू बैक अच्छी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत लिया. सोनम को 'नीरजा' फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं