विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2024

बच्ची ने छत पर जाकर शाहिद कपूर के इस गाने पर किया डांस, एक्सप्रेशन देख लोग बोले एक्ट्रेस बन जाओ बेटा

शाहिद कपूर की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के गाने 'लाल पीली अखियां' पर बच्ची ने किया ऐसा डांस देखते रह गए लोग.

बच्ची ने छत पर जाकर शाहिद कपूर के इस गाने पर किया डांस, एक्सप्रेशन देख लोग बोले एक्ट्रेस बन जाओ बेटा
बच्ची का डांस देखकर फैन्स हो गए फिदा
नई दिल्ली:

शाहिद कपूर की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' इस साल की चर्चित फिल्मों में से एक है. इस फिल्म के गाने खूब पसंद किए गए थे और सोशल मीडिया पर भी रील्स में छाए रहे. खास बात तो ये है कि अभी तक इस फिल्म के गाने को लेकर जनता का जोश फीका नहीं पड़ा है. आज हम आपको इसी फिल्म के एक गाने पर वायरल हो रही रील दिखाने वाले हैं. इस रील में एक छोटी बच्ची छत पर शाहिद और कृति के गाने पर जबरदस्त डांस करती दिख रही हैं. बच्ची के एक्सप्रेशन इतने सारे और इतने प्यारे हैं कि कृति सेनॉन भी अगर देख लें तो कहेंगी कि गाने में मेरी जगह इसे ही ले लेते. नीले सूट में ये छोटी सी बच्ची बेहद क्यूट लग रही हैं.

कौन है ये छोटी बच्ची ?

सोशल मीडिया पर वायरल बच्ची का नाम समायरा थापा मगर है. वो सोशल मीडिया पर अक्सर ही डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं. समायरा का ये डांस वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. एक फैन ने लिखा, बेटी इंडियन ड्रेस में तुम बहुत अच्छी लग रही है. एक ने लिखा, वेरी नाइस बेटा आप बहुत क्यूट लग रहे हो. एक बोला, ये कितनी क्यूट है. एक ने तो एक्सप्रेशन पर ही कमेंट कर दिया और लिखा, छोटी नेहा कक्कड़. एक बोला, बेटा आप तो एक्ट्रेस बन जाओ.

शाहिद कपूर के गाना यूट्यूब पर भी पॉपुलर

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' फिल्म के गाने 'लाल पीली अंखियां' को यूट्यूब पर 16 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो पर ज्यादातर लोग शाहिद के डांस की तारीफ करते दिख रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Laal Peeli Akhiyaan Full Video, Shahid Kapoor, Kriti Sanon, Viral Dance Video, Funny Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com