विज्ञापन

करीना के शो में पहुंचीं शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत, फेक प्रेग्नेंसी रूमर्स से लेकर मैरिड लाइफ तक हुई खुलकर बातें

करीना कपूर के चैट शो What Women Want के नए एपिसोड में शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत आई हैं. प्रोमो में दोनों ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली , रूमर्स से लेकर बॉलीवुड वाइफ होने के एक्सपीरियंस और मैरिड लाइफ की मजेदार बाते की हैं.

करीना के शो में पहुंचीं शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत, फेक प्रेग्नेंसी रूमर्स से लेकर मैरिड लाइफ तक हुई खुलकर बातें
करीना कपूर और मीरा राजपूत की मजेदार बातचीत वायरल
Instagram
नई दिल्ली:

करीना कपूर और शाहिद कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा मे रहे थे. उनके ब्रेकअप के बाद से दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी. लेकिन अब उनके बीच एक नॉर्मल रिलेशन हो गया है और उसका सबूत है को शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर, करीना के चैट शो 'व्हाट वूमेन वांट' के नए एपिसोड में पहुंची हैं. गुरुवार को शो का प्रोमो आया जिसमें दोनों के बीच हुई मजेदार बातचीत की झलक देखने को मिली. इस एपिसोड में करीना और मीरा ने बॉलीवुड वाइफ होने के एक्सपीरियंस, सोशल मीडिया पर फैलने वाली अजीबोगरीब अफवाहों और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई दिलचस्प किस्सों पर खुलकर बात की. प्रोमो से साफ है कि ये एपिसोड हंसी-मजाक और दिलचस्प बातचीत से भरपूर होने वाला है.

मीरा ने बताई सबसे अजीब अफवाह

करीना कपूर ने मीरा राजपूत से कहा, "मुझे लगता है कि हर कोई इस एपिसोड को लेकर काफी एक्साइटेड है." इस पर मीरा मुस्कुराती नजर आईं. जब करीना ने उनसे पूछा कि उनके बारे में सबसे अजीब अफवाह कौन सी रही है, तो मीरा ने जवाब दिया कि वो खबर, जिसमें कहा गया था कि वो और शाहिद कपूर एक और बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं. इस पर करीना ने मजाक में कहा कि शायद ऐसा हो भी सकता है. लेकिन मीरा ने तुरंत जवाब दिया, "नहीं, बिल्कुल नहीं. हम अपनी फैमिली पूरी कर चुके हैं."

ये भी पढ़ें: 34 करोड़ व्यूज वाला भोजपुरी सॉन्ग, पति को 'सिरदर्द' बताकर पत्नी ने कह दी दिल की बात, शिवानी सिंह की आवाज में हिट

इसके बाद मीरा राजपूत ने करीना कपूर की तारीफ करते हुए उन्हें एक बॉलीवुड स्टार कहा. इस पर करीना ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि वह तो "वाना बी बॉलीवुड वाइफ" हैं. मीरा ने आगे एक मजेदार सलाह भी दी. उन्होंने कहा कि उनकी कई दोस्त अक्सर शिकायत करती हैं कि उनके पति उन्हें कुछ न कुछ देने का वादा तो करते हैं, लेकिन बाद में भूल जाते हैं. ऐसे में इससे बचने के लिए साल की शुरुआत में ही एक लिस्ट बना लेनी चाहिए. मीरा की यह बात सुनकर करीना हंस पड़ीं और बोलीं कि वो ये सलाह जरूर अपनाएंगी. दोनों के बीच हुई यह हल्की-फुल्की बातचीत प्रोमो में दर्शकों को काफी पसंद आ रही है.

शुक्रवार को रिलीज होगा पूरा एपिसोड

करीना कपूर ने इससे पहले व्हाट वूमेन वांट के सेट से मीरा राजपूत के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी. इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "The absolutely warm and lovely Mira on the show today." बाद में मीरा ने करीना की इस पोस्ट को दोबारा शेयर करते हुए उन्हें शो में बुलाने के लिए थैंक्स किया. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उस दिन की कुछ और फोटोज भी शेयर कीं.

करीना कपूर और शाहिद कपूर ने साल 2004 से 2007 तक करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया था. इसके बाद 2012 में करीना ने सैफ अली खान से शादी कर ली, जबकि शाहिद कपूर ने 2015 में मीरा राजपूत से शादी की. करीना और सैफ के दो बेटे हैं, तैमूर और जेहांगीर. वहीं शाहिद और मीरा के दो बच्चे हैं, बेटी मीशा और बेटा ज़ैन.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kareena Kapoor Mira Rajput, Kareena Shahid Breakup, Ndtv Hindi, Hindi News, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com