- कुली नंबर 1 के सेट पर हुआ हादसा
- सारा अली खान और वरुण धवन की फिल्म के सेट पर लगी आग
- किसी नुकसान की कोई जानकारी नहीं
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) जल्द ही गोविंदा और करिश्मा कपूर की 'कुली नंबर 1 (Coolie No. 1)' वन की रीमेक से धमाल मचाने वाले हैं. फिल्म की शूटिंग जारी है. लेकिन हाल ही में 'कुली नंबर 1 (Coolie No. 1)' से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है कि फिल्म के सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया है. दरअसल, 'कुली नंबर 1 (Coolie No. 1)' के सेट पर आग लग गई थी, हालांकि इस आग से किसी को नुकसान होने की कोई खबर नहीं आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई आधारित फिल्म के सेट पर रात करीब 12:30 बजे आग लगी थी. आग लगने के समय वहां 15 कर्मचारी मौजूद थे, जिन्होंने इस दुर्घटना की सूचना पुलिस और फायर स्टेशन को दी.
'इंशाअल्लाह' को लेकर आई बड़ी खबर, सलमान खान की जगह जब ये एक्टर आ सकते हैं नजर
फायरमैन के पहुंचते ही वरुण धवन (Varun Dhawan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म के सेट पर लगी आग पर काबू पा लिया गया. अचानक हुई इस दुर्घटना के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. इसके साथ ही 'कुली नंबर वन (Coolie No. 1)' के सेट पर आग से हुए नुकसान का भी अभी कुछ पता नहीं चल पाया है. इस फिल्म को वरुण धवन के पिता डेविड धवन डायरेक्ट कर रहे हैं.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
संजय दत्त ने पत्नी मान्यता को लेकर किया खुलासा, कहा- मैं कभी उनके काम में दखल नहीं देता क्योंकि...
बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) और वरुण धवन की 'कुली नंबर वन (Coolie No. 1)' 1 मई, 2020 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी. इस फिल्म के अलावा सारा अली खान एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ 'लव आजकल 2' में भी नजर आने वाली हैं. 1995 में आई कुली नंबर वन पर आधारित इस अपकमिंग फिल्म में सारा और वरुण धवन के अलावा परेश रावल, जॉनी लिवर और राजपाल यादव भी अहम भूमिका में नजर आएंगे.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं