तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और एक्टर-रेसर अजित कुमार की यू.के. के सिल्वरस्टोन रेसिंग सर्किट में मुलाकात हुई. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें CM विजय, अजित को गले लगाने के लिए उनकी ओर तेजी से बढ़ते दिख रहे हैं. यू.के. में मिशेलिन ले मैन्स कप के सिल्वरस्टोन राउंड से पहले अजित ने वेन्यू पर विजय का स्वागत किया. वीडियो में विजय एक्टर की ओर तेजी से बढ़ते हुए और उन्हें गले लगाने के लिए अपनी बाहें फैलाते हुए दिखे. सिल्वरस्टोन के मैदान पर इस यादगार पल को देखकर फैंस ने जोरदार चीयर किया. हालांकि एक शख्स है, जिस पर इस दौरान फैंस की नजर गई, जो हैं विजय थलपति की खास दोस्त तृषा कृष्णन
विजय से मिले अजित कुमार
प्रेस ने अजित से विजय के रेस में शामिल होने के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, "मैं तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर सिल्वरस्टोन में हमसे मुलाकात की. हम पिछले 34 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में साथ काम कर रहे हैं और मुझे उनके लिए बहुत खुशी है कि अब वे मुख्यमंत्री हैं."
It's so blissful to see😭❤️❤️❤️❤️❤️❤️#AjithKumar #ThalapathyVijay pic.twitter.com/4DNowdQmqG
— Vajrang (@UrsVajrang) September 12, 2026
उन्होंने भविष्य में भारत में स्पोर्ट्स इवेंट्स आयोजित होने की उम्मीद भी जताई और कहा, "वे सिर्फ मोटरस्पोर्ट ही नहीं, बल्कि हर तरह के स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं. वे मोटरस्पोर्ट पर भी ध्यान दे रहे हैं. मुझे खुशी है कि उन्होंने भारत, खासकर चेन्नई में 'ले मैन्स सीरीज' जैसे इवेंट्स आयोजित करने के लिए जरूरी लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर को समझने के लिए निमंत्रण स्वीकार किया. मेरी इच्छा है कि ये इवेंट्स भारत में हों और हम सब भारत में रेस करें, आप जानते हैं?"
तृषा कृष्णन पर फैंस की टिकीं नजरें
CM Vijay, actress Trisha, and Minister Aadhav Arjuna watching the car race.. pic.twitter.com/jfwtHPRZoz
— Pokkiri_Victor (@Pokkiri_Victor) September 12, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सीएम विजय को तृषा कृष्णन के साथ देखा जा सकता है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
अजित कुमार और विजय के बारे में
अजित ने 1993 की फिल्म 'अमरावती' से लीड एक्टर के तौर पर डेब्यू किया था. वहीं विजय ने 1992 की फिल्म 'नालैया थीरपु' से किया था. तीन दशकों से ज्यादा समय से दोनों के फैंस अपनी-अपनी पसंद के स्टार्स के बीच कथित राइवलरी (प्रतिद्वंद्विता) को लेकर ऑफलाइन और ऑनलाइन लड़ते रहे हैं. उन्होंने एक-दूसरे का मजाक उड़ाने के लिए निकनेम भी रखे हैं. विजय के फैंस को 'अनिल' (गिलहरी) और अजित के फैंस को 'आमाई' (कछुआ) कहा जाता है.
यह भी पढ़ें - बनारस के ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक, जिन्होंने अमिताभ बच्चन को दिलाई पहचान, जानें लालजी पांडेय कैसे बने बॉलीवुड के 'अनजान?
इस साल फरवरी में, शालिनी अजित कुमार ने दोनों एक्टर्स के आपसी रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा, "यह अच्छा रिश्ता है. वे दोनों एक-दूसरे की सफलता और बाकी चीजों से बहुत खुश हैं." अजित ने भी पहले के इंटरव्यूज में अपनी कथित राइवलरी के बारे में बात की है और कहा है कि उन्होंने हमेशा विजय की भलाई ही चाही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं