विज्ञापन

Sigma Box Office Collection Day 1: थलपति विजय के बेटे से जीते जेसन संजय का हिट डेब्यू! सिग्मा ने पहले दिन वसूले इतने करोड़ 

Sigma Vs Drishyam Box Office Collection Day 1: तमिलनाडु के सीएम थलपति विजय की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म सिग्मा का पहले दिन की ओपनिंग अजय देवगन की दृश्यम से टकराई है. 

Sigma Box Office Collection Day 1: थलपति विजय के बेटे से जीते जेसन संजय का हिट डेब्यू! सिग्मा ने पहले दिन वसूले इतने करोड़ 
Sigma Vs Drishyam Box Office Collection Day 1 सिग्मा वर्सेज दृश्यम 3 कलेक्शन डे 1
नई दिल्ली:

Sigma Vs Drishyam Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की दृश्यम 3 से टकराने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री यानी सुपरस्टार थलपति विजय के बेटे जेसन संजय की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म सिग्मा सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म की पहले दिन की कमाई भले ही स्लो है. लेकिन जेसन संजय की पहली फिल्म होने के चलते अच्छा कलेक्शन है, जिसने अजय देवगन की दृश्यम 3 के शोर में अच्छी कमाई हासिल किया है. 

सिग्मा का पहले दिन का कलेक्शन 

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरूआती आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन सिग्मा ने 2.35 करोड़ का नेट और 2.70 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन भारत में किया है. खास बात यह है कि फिल्म का बजट केवल 30 करोड़ का बताया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें- दृश्यम 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 देख डरे आयुष्मान खुराना ने लिया यू टर्न, इतने हफ्ते बढ़ा दी उड़ता तीर की रिलीज डेट

दृश्यम 3 से काफी पीछे सिग्मा फिल्म

दृश्यम 3 यानी दृश्यम द कन्क्लूजन की बात करें तो सिग्मा के मुकाबले फिल्म ने अच्छा कमाई हासिल की है. यह अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग बन गई है, जिसने 62 करोड़ नेट, 74.40 करोड़ ग्रॉस और 92.90 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन हासिल किया है. 

पापा विजय की बॉक्स ऑफिस पर डेब्यू फिल्म थी फ्लॉप

बात करें जेसन संजय के पिता और सुपरस्टार थलपति विजय की डेब्यू फिल्म की तो 1992 में उन्होंने नालैया तीरपु (Naalaiya Theerpu) से डेब्यू किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी और बॉक्स ऑफिस पर बजट की कमाई भी नहीं वसूल पाई थी. फिल्म को एस ए चंद्रशेखर ने डायरेक्ट किया था. जबकि उनकी वाइफ शोभा चंद्रशेखरन ने प्रोड्यूस किया था, जो विजय के मातापिता हैं. 

2018 में एस ए चंद्रशेखर ने इस फिल्म को लेकर कहा था,  "सच कहूं तो, मुझे उसके लिए वह फिल्म नहीं बनानी चाहिए थी. खासकर तब जब वह सिर्फ 18 साल का था. मुझे लगा कि अब जब मेरा बेटा भी एक्टर बन रहा है तो मैं अपनी फिल्म बनाने का स्टाइल जारी रख सकता हूं और उसके जरिए दर्शकों तक सामाजिक रूप से जरूरी संदेश पहुंचा सकता हूं. शायद सही समय नहीं था."

ये भी पढ़ें- एयरफोर्स फैमिली से हैं संदली सिन्हा, बिहार से बॉलीवुड तक का सफर, अब लाइमलाइट से दूर होकर कहां गईं तुम बिन एक्ट्रेस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sigma, Drishyam, Jason Sanjay, Thalapathy Vijay
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com