दो चोटी बनाए तस्वीर में नजर आ रही ये सुपर क्यूट बच्ची आज बॉलीवुड में धमाका मचा रही है. एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में देकर इस अभिनेत्री ने अपना सिक्का जमा लिया है. देश के मशहूर क्रिकेटर के जीवन पर बनी फिल्म में उनकी पत्नी का किरदार निभा कर इस एक्ट्रेस ने हर तरफ वाहवाही बटोरी. इन्होंने हाल में बॉलीवुड के एक हैंडसम हंक से शादी रचाई है और उनकी जोड़ी चर्चा में बनी रहती है. क्या अब आपने इस बच्ची को पहचान लिया. जी हां, ये तस्वीर कियारा आडवाणी के बचपन की है.
कियारा आडवाणी का असली नाम आलिया आडवाणी है, लेकिन फिल्मों में डेब्यू करने से पहले उन्होंने इस नाम को बदल लिया, क्योंकि इस नाम से पहले ही एक सफल एक्ट्रेस बॉलीवुड में थी. अधिकतर लोग जानते हैं कि कियारा ने साल 2016 में आई फिल्म ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया, लेकिन दरअसल इसके पहले वह 2014 में फिल्म ‘फुगली' में नजर आई थीं. लेकिन पहचान उन्हें फिल्म एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का किरदार निभा कर मिली.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
नेटफ्लिक्स की फिल्म लस्ट स्टोरीज में अपने बिंदास अंदाज और सेन्सुअल सीन्स से कियारा ने जमकर सुर्खियां बटोरीं. वहीं फिल्म कबीर सिंह में प्रीति के किरदार ने उन्हें सफलता की नई बुलंदियां दीं.
कियारा आडवाणी ने भूल भुलैया 2, शेरशाह और गुड न्यूज जैसी हिट फिल्मों को देकर आज बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना ली है. जल्द ही उनकी फिल्म ‘सत्य प्रेम की कथा' भी रिलीज होने वाली है.
कियारा आडवाणी ने इसी साल 7 फरवरी को बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी कर ली. इन्हें फिल्म शेरशाह में एक साथ स्क्रीन पर देखा गया था और फैंस को भी इनकी जोड़ी काफी पसंद आई.
ये भी देखें: पैपराजी ने सिद्धार्थ के साथ फोटो के लिए किया रिक्वेस्ट, अदिति ने कहा - "मुमकिन नहीं"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं