विज्ञापन
This Article is From May 15, 2024

लंगोट पहन दौड़ते नजर आए कार्तिक आर्यन, गिन लेंगे एक-एक मसल्स, रिलीज हुआ चंदू चैंपियन का धांसू पोस्टर

भूल भुलैया और सत्य प्रेम की कथा के बाद अब कार्तिक आर्यन ने अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं. दिग्गज एक्टर की अगली फिल्म का नाम चंदू चैंपियन है. इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है.

लंगोट पहन दौड़ते नजर आए कार्तिक आर्यन, गिन लेंगे एक-एक मसल्स, रिलीज हुआ चंदू चैंपियन का धांसू पोस्टर
चंदू चैंपियन से कार्तिक आर्यन का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
नई दिल्ली:

भूल भुलैया और सत्य प्रेम की कथा के बाद अब कार्तिक आर्यन ने अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं. दिग्गज एक्टर की अगली फिल्म का नाम चंदू चैंपियन है. इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है. जिसमें कार्तिक आर्यन अपने अब तक के सबसे अलग लुक और अंदाज में दिख रहे हैं. कार्तिक आर्यन को पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में देखने की एक्साइटमेंट को हर तरफ महसूस किया जा सकता है. साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा एक साथ प्रोड्यूस की गई चंदू चैंपियन, इस साल की सबसे बड़ी रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक है.

फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर उम्मीद से परे है, जी हां! यह शॉकिंग और बेहद अनोखा है वैसा जैसा किसी ने भी नहीं सोचा था. ये कहा जा सकता है कि यह पोस्टर सभी द्वारा इंतजार किए जाने का सही फल है. पोस्टर में कार्तिक आर्यन को एक रेसलर के रूप में लंगोट पहने हुए देखा जा सकता है. पोस्टर फिल्म को बहुत ही मासी अपील देता है. कार्तिक आर्यन फर्स्ट लुक में बेहद कॉन्फिडेंट लगने के साथ खुलकर सामने आए हैं. और यही वह चीज है जो इसे सबसे एक्साइटिंग फर्स्ट लुक्स में से एक बना रही है.

कार्तिक आर्यन को इस अवतार में देखना जरूरी तौर पर सरप्राइज है और फर्स्ट लुक पोस्टर से यह पक्का हो जाता है कि वह एक एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी परफॉर्मेंस देने वाले हैं. यह सच में एक्साइटमेंट बड़ा ने वाला पल होने वाला है और कार्तिक आर्यन को चंदू चैंपियन में देखना बेहद खास होगा. साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान दोनों द्वारा प्रोड्यूस 'चंदू चैंपियन' 14 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह कहना बनता है कि फिल्म अपनी रिलीज के साथ ही दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली है.
 

Bollywood News: मुश्किल में बॉलीवुड, सुस्ती भरे 64 दिन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chandu Champion, Movie Chandu Champion, Kartik Aryan Chandu Champion, Kartik Aryan Chandu Champion Look, Chandu Champion First Look
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com