विज्ञापन

चंदू चैंपियन के नेशनल अवार्ड पर छलका मुरलीकांत पेटकर का प्यार, बोले– 'कार्तिक की जीत से पूरा हुआ सपना'

भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक पर बनी फिल्म चंदू चैपियन के लिए कार्तिक आर्यन ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. जिसे लेकर मुरलीकांत पेटकर ने एक्टर के लिए एक इमोशनल नोट लिखा है.

चंदू चैंपियन के नेशनल अवार्ड पर छलका मुरलीकांत पेटकर का प्यार, बोले– 'कार्तिक की जीत से पूरा हुआ सपना'
Kartik Aaryan Best Actor Chandu champion
ndtv

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों (National Film Awards) में बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने बाजी मारकर कल्ट मूवीज में एक अलग पैमाना बना दिया है. फिल्म 'चंदू चैंपियन' में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए कार्तिक को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Actor) का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है. इस बड़ी सफलता पर भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर( Murllikant petkar) बेहद भावुक नज़र आए, जिनके जीवन के संघर्षों पर यह फिल्म बनाई गई थी.

कार्तिक ने पर्दे पर मेरी रूह को जिया

मुरलीकांत पेटकर ने कार्तिक आर्यन को इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि यह पुरस्कार उनकी दिन-रात की मेहनत, लगन और ईमानदारी का फल है. उन्होंने अपनी खुशी बयां करते हुए कहा कि

यह क्षण मेरे लिए गर्व और असीम खुशी से भरा है. कार्तिक ने जिस समर्पण के साथ मेरी कहानी को स्क्रीन पर उतारा, यह अवार्ड उसी का सच्चा सम्मान है. इस फिल्म ने मुझे अनमोल यादें दी हैं.इसने मेरे जिंदगी के सफर को न केवल युवाओं तक पहुंचाया, बल्कि मुझे 2024 का 'अर्जुन पुरस्कार ' दिलाने में भी मदद की. आज कार्तिक के हाथ में नेशनल अवार्ड देखकर ऐसा लग रहा है मानो मेरी जिंदगी का लक्ष्य पूरा हो गया."

संघर्ष और साहस की मिसाल है फिल्म

पेटकर ने आगे कहा कि चंदू चैंपियन को वह सिर्फ एक सिनेमाई प्रोजेक्ट नहीं मानते, बल्कि यह इंसानी जजबातों, संघर्ष और कभी न हार मानने की भावना का जश्न है. उन्होंने कहा कि कार्तिक ने सिर्फ उनके खेल और पदकों को नहीं दर्शाया, बल्कि उनके जीवन के उतार-चढ़ाव और छिपी हुई भावनाओं को भी गहराई से समझा है.

सांगली के एक छोटे से लड़के की कहानी है चंदू चैंपियन

कबीर खान के निर्देशन और साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'चंदू चैंपियन' ने दर्शकों और समीक्षकों का दिल पहले ही जीत लिया था.यह फिल्म में भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक है.  फिल्म में उनके गांव के एक साधारण लड़के से लेकर युद्ध के मैदान में नौ गोलियां खाने और फिर इतिहास रचने तक के संघर्ष को दिखाया गया है.

यह भी पढ़ें: https://ndtv.in/bollywood/72nd-national-film-awards-2024-winners-full-list-11788672

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kartik Aaryan, Chandu Champion, National Film Awards, Murlikant Petkar, Bollywood News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com