अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी रियल लाइफ ही नहीं बल्कि बड़े पर्दे पर हिट साबित हुई है. दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया, जिसमें से एक 53 साल पुरानी फिल्म के बारे में हम बात कर रहे हैं. फिल्म की खास बात यह थी कि यह अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी के बाद पहली रिलीज होने वाली फिल्म थी, जिसमें कपल ने खुद पैसा लगाया था. वहीं एसडी बर्मन का म्यूजिक था और 8 गानों को मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखा था. वहीं 70 के दशक की जानी मानी आवाज यानी लता मंगेशकर, किशोर कुमार और मोहम्मद रफी ने इस फिल्म के गानों को सुपरहिट बना दिया. हालांकि यह फिल्म भारत में इतनी सफल नहीं हुई, जितना कि श्रीलंका के लोगों ने इस फिल्म को प्यार दिया. वहीं हाल कुछ ऐसा रहा कि 590 दिन यह फिल्म कोलंबों के सिनेमाघर में चली.
अमिताभ-जया ने खुद के पैसों से बनाई 53 साल पुरानी फिल्म
53 साल पुरानी जिस फिल्म के बारे में हम बात कर रहे हैं वह है ऋषिकेश मुखर्जी द्वारा निर्देशित अभिमान की, जो 27 जुलाई 1973 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने 1.7 करोड़ की कमाई बॉक्स ऑफिस पर हासिल की थी. लेकिन बेहद कम लोग जानते हैं कि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने इस फिल्म में खुद के पैसे लगाए थे. IMdb के अनुसार, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने 'AMIYA' नाम के प्रोडक्शन हाउस के तहत इस प्रोजेक्ट में अपना पैसा लगाया था. बिग बी के नाम के पहले 3 अक्षर 'AMI' और जया बच्चन के नाम के आखिर के दो अक्षर को जोड़कर यह नाम रखा गया था. फिल्म का बिजनेस अच्छा नहीं रहा, इसलिए दोनों का लगाया हुआ पैसा डूब गया.
श्रीलंका में चलीं 590 दिन
कहा जाता है कि यह फिल्म भारत में भले ही फ्लॉप हुई हो. लेकिन श्रीलंका में बड़ी हिट साबित हुई. इसे कोलंबो के एम्पायर सिनेमा में 590 दिनों तक दिखाया गया था. फिल्म में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के अलावा बिंदु, असरानी, डेविड, दुर्गा खोटे और एके हंगल अहम किरदार में नजर आए थे.
अभिमान के गाने
अभिमान भले ही दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब ना हुई हो. लेकिन इसके गानों ने फैंस का ध्यान जरुर खींचा क्योंकि एसडी बर्मन ने इसके म्यूजिक को कंपोज किया था. वहीं मजरूह सुल्तानपुरी ने लिरिक्स लिखे थे. इन्हें किशोर कुमार, लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी ने गाया और सदाबहार बना दिया.
अभिमान के गानों की लिस्ट
तेरे मेरे मिलन की रैना - किशोर कुमार और लता मंगेशकर
मीत ना मिला रे मन का - किशोर कुमार
तेरी बिंदिया रे - अमिताभ बच्चन, लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी
पिया बिना पिया बिना - लता मंगेशकर
अब तो है तुमसे हर खुशी अपनी - लता मंगेशकर
लूटे कोई मन का नगर - लता मंगेशकर और मनहर उधास
नदिया किनारे - लता मंगेशकर
8. तेरी बिंदिया रे - लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं