विज्ञापन
This Article is From Apr 22, 2024

कॉमेडियन के प्यार में पड़ी टॉप एक्ट्रेस के करियर पर लग गया था ब्रेक, 9 साल की उम्र में शुरू किया काम, बहुतों को दिलाया काम खुद रह गईं साइड आर्टिस्ट

इस वीडियो में नजर आ रही बच्ची भी इसी मजबूरी का हिस्सा है. जो परिवार का पेट पालने की मजबूरी के चलते महज 9 साल की उम्र से ही फिल्मों में एक्टिव हो गई.

कॉमेडियन के प्यार में पड़ी टॉप एक्ट्रेस के करियर पर लग गया था ब्रेक, 9 साल की उम्र में शुरू किया काम, बहुतों को दिलाया काम खुद रह गईं साइड आर्टिस्ट
तस्वीर में दिख रही बच्ची हैं टॉप एक्ट्रेसेस की गिनती में शामिल
नई दिल्ली:

आज के दौर में ग्लैमर का पर्याय माना जाने वाला बॉलीवुड कभी लोगों की जरूरतें पूरी करने का जरिया हुआ करता था. हिंदी सिनेमा के शुरुआती दौर में इंडस्ट्री से ऐसे बहुत से लोग जुड़े जिन्हें घर चलाने की जरूरतें यहां तक खींच लाईं. इस वीडियो में नजर आ रही बच्ची भी इसी मजबूरी का हिस्सा है. जो परिवार का पेट पालने की मजबूरी के चलते महज 9 साल की उम्र से ही फिल्मों में एक्टिव हो गई. बड़ी होते होते इस बच्ची ने अपने हुनर से खूब नाम कमाया और खास पहचान भी बनाई. हालांकि एक दिग्गज कॉमेडियन से अफेयर की खबर ने करियर पर ब्रेक लगा दिया. और, वो मुकाम नहीं मिल सका जिसकी दरकार थी.

टॉप कॉमेडियन से जुड़ा नाम

गंगा जमुना फिल्म के गाने में दिख रही इस बच्ची का नाम है अरुणा ईरानी. जो आगे चलकर एक बेहतरीन डांसर और उम्दा अदाकारा के तौर पर पहचान बनाने में कामयाब रहीं. अरुणा ईरानी ने नौ साल की उम्र में फिल्मों में कदम रख दिया था. थोड़ा रेशम लगता है, मैं शायर तो नहीं, दिलबर दिल से प्यारे जैसे कई गाने हैं जो उनके डांसिंग बुके की खूबसूरती बढ़ाते हैं. फिल्मों में अपनी धाक जमा चुकी अरूणा ईरानी ने कई हीरो हीरोइन की खूब मदद की. फर्ज मूवी में जितेंद्र, बॉबी में ऋषि और डिंपल, सरगम में जया प्रदा के लिए वो हमेशा आगे बढ़ कर मदद के लिए तैयार रहीं. ये सभी एक्टर्स तो स्टार बने लेकिन अरूणा ईरानी कैरेक्टर रोल तक सिमट कर रह गईं.

एक अफेयर से लगा ब्रेक

अरुणा ईरानी ने शादी की थी कुकू कोहली से. जो पहले से ही शादीशुदा थे. इससे पहले उनका नाम मशहूर कॉमेडियन मेहमूद से जुड़ा था. जिसके बाद अरुणा ईरानी को काफी समय तक इंडस्ट्री में काम नहीं मिला था. असल में मेहमूद पहले से ही शादीशुदा थे और काफी दिग्गज कलाकार भी थे. दोनों ने एक साथ बॉम्बे टू गोवा, औलाद, हमजोली, नया जमाना, गरम मसाला और दो फूल जैसी फिल्मों में काम किया. लेकिन बाद में दोनों को अपनी राहें बदलनी पड़ीं.

Bade Miyan Chote Miyan: 5 पॉइंट्स में जानें आखिर क्यों फ्लॉप हुई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aruna Irani, Bollywood Childhood Photo, Aruna Irani Husband, Aruna Irani Childhood Photo, Aruna Irani Bachpan Ki Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com