विज्ञापन

400 फिल्मों में किया काम, अमिताभ-धर्मेंद्र संग भी आई नजर, फिर भी कभी नहीं बन पाईं लीड हीरोइन, पहचाना कौन?

400 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाली इस एक्ट्रेस ने अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और जितेंद्र जैसे बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर की. दिलचस्प बात ये है कि इतने लंबे फिल्मी करियर के बावजूद उन्हें कभी लीड हीरोइन का रोल नहीं मिला.

400 फिल्मों में किया काम, अमिताभ-धर्मेंद्र संग भी आई नजर, फिर भी कभी नहीं बन पाईं लीड हीरोइन, पहचाना कौन?
400+ फिल्मों के बाद भी नहीं बनीं लीड एक्ट्रेस
NDTV

फिल्मों में लीड हीरोइन बनने का सपना लगभग हर एक्ट्रेस देखती है, लेकिन बॉलीवुड में एक ऐसी एक्ट्रेस भी रही हैं, जिन्होंने बिना हीरोइन बने ही 400 से ज्यादा फिल्मों का सफर तय कर लिया. उन्होंने बड़े-बड़े सितारों के साथ काम किया, कभी मां तो कभी बहन और कभी अलग अंदाज वाले किरदारों से पर्दे पर खूब रंग जमाया. मजेदार बात ये है कि इतनी फिल्मों में काम करने के बाद भी उन्हें लीड एक्ट्रेस के तौर पर वो जगह नहीं मिली. फिर भी दर्शकों ने उन्हें हर बार देखा और पसंद किया. अब सवाल है कि आखिर ये एक्ट्रेस कौन हैं और उनका फिल्मी सफर इतना खास क्यों रहा.

चाइल्ड आर्टिस्ट बनकर शुरू किया सफर

ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि अरुणा ईरानी हैं. अरुणा ईरानी 80 साल की हो चुकी हैं. फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए उन्हें 63 साल हो चुके हैं. उन्होंने साल 1961 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म 'गंगा जमुना' से अपने करियर की शुरुआत की थी. उस समय शायद ही किसी ने सोचा होगा कि छोटी सी उम्र में कैमरे के सामने आई ये बच्ची आगे चलकर इतनी लंबी पारी खेलेगी.

400 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

अरुणा ईरानी ने अपने करियर में 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. उन्होंने अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और जितेंद्र जैसे बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर की. हालांकि ज्यादातर फिल्मों में उन्हें सपोर्टिंग रोल ही मिले, लेकिन उनका अंदाज ऐसा था कि छोटे रोल में भी वो आसानी से अपनी जगह बना लेती थीं. लीड एक्ट्रेस का रोल ना मिलने के बावजूद उन्होंने अपने काम को कभी कम नहीं समझा. उन्होंने हर तरह के किरदार किए और दर्शकों को अपनी एक्टिंग से खूब एंटरटेन किया. यही वजह है कि आज भी उनका नाम बॉलीवुड के यादगार कलाकारों में लिया जाता है.

टीवी पर भी दिखाया अपना जलवा

फिल्मों के बाद अरुणा ईरानी ने टीवी की दुनिया में भी खूब काम किया. 'मेहंदी तेरे नाम की', 'देश में निकला होगा चांद', 'जमीन से आसमान तक', 'तुम बिन जाऊं कहां', 'कहानी घर घर की', 'रब्बा इश्क ना होवे' और 'मायका' जैसे शोज में वो नजर आईं. यानी फिल्मों से लेकर टीवी तक अरुणा ईरानी ने हर जगह दर्शकों का मनोरंजन किया. उन्हें लीड हीरोइन का खिताब भले ही ना मिला हो, लेकिन अपने काम के दम पर उन्होंने ऐसी पहचान बनाई, जो आज भी लोगों के बीच कायम है.

ये भी पढ़ें; नई कहानियां, नए चेहरे और नई केमिस्ट्री, 2026 की पहली बार साथ काम करेंगे ये हीरो-हीरोइन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aruna Irani, Aruna Irani Films, Aruna Irani Bollywood Career, Aruna Irani 400 Films, Aruna Irani All Hit Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com