विज्ञापन

भाई की मौत, छोटे भाई ने गर्भवती भाभी से की फर्ज के लिए शादी, भूला अपना प्यार, किशोर कुमार-लता मंगेशकर की आवाज से सजे 15 गाने, पंद्रह सुपरहिट

लता मंगेशकर और किशोर कुमार की आवाज से सजे 15 गानों वाली फिल्म की कहानी फर्ज और प्यार के बीच की कशमकश को बयां करती है, जिसमें छोटा भाई अपनी भाभी के लिए फर्ज निभाते हुए अपने प्यार को कुर्बान कर देता है. 

भाई की मौत, छोटे भाई ने गर्भवती भाभी से की फर्ज के लिए शादी, भूला अपना प्यार, किशोर कुमार-लता मंगेशकर की आवाज से सजे 15 गाने, पंद्रह सुपरहिट
लता मंगेशकर और किशोर कुमार के गानों से सजी थी ये कल्ट फिल्म
नई दिल्ली:

70 से 80 का दशक वो था जब फिल्मों में प्यार और परिवार के रिश्तों को बखूबी पर्दे पर दिखाया जाता था, जिसमें परिवार के लिए कुर्बानी दर्शकों का दिल जीत लेती थी. इन्हीं में से एक 44 साल पुरानी फिल्म है, जिसके ना सिर्फ गानों ने दिल जीता बल्कि कहानी फैंस के दिलों पर छाप छोड़ गई. स्टोरी थी एक बड़े भाई के लिए छोटे भाई के प्यार की और अपने परिवार के लिए फर्ज की. जो भाई की मौत के बाद उनकी गर्भवती पत्नी से शादी करता है और अपने प्यार को भुला देता है. इस कहानी ने ही नहीं बल्कि फिल्म की कास्ट ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा. 

भाई की मौत और छोटे भाई की भाभी से शादी की कहानी

यह कहानी 1982 में आई फिल्म सिलसिला की है, जिसमें अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, जया बच्चन और रेखा नजर आए थे. फिल्म का कहानी दो भाई शेखर (शशि कपूर) और अमित (अमिताभ बच्चन) की है, जिनके सिर से कम उम्र में मातापिता का साया उठ जाता है. वहीं शेखर की मौत हो जाती है और शोभा प्रेग्नेंट होती है. हालांकि दोनों की शादी नहीं होती. वहीं अपने भाई के बच्चे को नाम देने और समाज के सवालों से बचाने के लिए भाभी के सम्मान की खातिर अमित शोभा शादी कर लेता है. हालांकि अमित, जो एक कवि है वह अपने चांदनी (रेखा) से प्यार करता है. लेकिन भाई के लिए अपने प्यार को ठुकरा देता है.   

ये भी पढ़ें- 1992 का सबसे ज्यादा बिकने वाला साउंडट्रैक, कुमार सानू, साधना, अलका की आवाज ने 7 के सात गानों की फिल्म सुपरहिट 

15 गानों ने सिलसिला को किया सुपरहिट

सिलसिला फिल्म के गानों में तीन गाने सिलसिला की थीम पार्ट 1, पार्ट 2 और पार्ट 3 थे. वहीं चौथा गाना जावेद अख्तर द्वारा लिखा गया नीला आसमान सो गया था, जिसे अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज दी. वहीं पांचवा गाना देखा एक ख्वाब है, जिसे किशोर कुमार, लता मंगेशकर , अमिताभ बच्चन ने आवाज दी. छठा गाना ये कहां आ गए हम है, जिसे लता मंगेशकर और अमिताभ बच्चन ने गाया. सातवां गाना लड़की है या शोला राजेद्र कृष्ण ने लिखा था, जिसे किशोर कुमार, लता मंगेशकर ने गाया. आठवां गाना नीला आसमान सो गया (फीमेल) को लता मंगेशकर ने गाया. नौंवा गाना देखा एक ख्वाब पार्ट 1 है, जिसे लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने गाया. दसवां गाना ये कहां आ गए हम को अमिताभ बच्चन और लता मंगेशकर ने गाया. ग्यारवां गाना रंग बरसे भीगी चुनर वाली है, जिसे हरिवंश राय बच्चन ने लिखा और अमिताभ बच्चन ने आवाज दी. देखा एक ख्वाब, सर से सरके, जो तुम तोड़ो पिया और खुद से जो वादा किया था  को लता मंगेशकर किशोर कुमार ने आवाज दी. 

अमिताभ बच्चन और रेखा की आखिरी फिल्म

जैसा की सभी जानते हैं रेखा और अमिताभ बच्चन का 70 के दशक में खूब नाम जुड़ा. हालांकि उन्होंने कभी यह नहीं कुबूला. वहीं इस फिल्म में वह आखिरी बार नजर आए. IMdb के अनुसार, जया बच्चन इस फिल्म को साइन करने को लेकर बहुत हिचकिचा रही थीं. कहानी सुनाए जाने के दौरान भी वह बहुत ज्यादा खुश नहीं थीं.  वहीं कहा जाता है कि उन्होंने फिल्म के क्लाइमैक्स सीन में अमिताभ अपनी पत्नी के पास वापस लौटने की शर्त पर फिल्म के लिए हां की थी. 

ये भी पढ़ें- बिना प्यार की अरेंज मैरिज, 2000 में आई फिल्म को बनने में लगे 4 साल, 8 के आठ गाने हिट, उदित, कुमार सानू, अलका, सोनू की चौकड़ी की धूम 

ये Video भी देखें: Kishore Kumar's 96th Birth Anniversary: Pag Ghungroo Song की कहानी जो उनकी रातों की नींद उड़ा दी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Silsila, Rekha, Amitabh Bachchan, Silsila Songs, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com