विज्ञापन

1992 का सबसे ज्यादा बिकने वाला साउंडट्रैक, कुमार सानू, साधना, अलका की आवाज ने 7 के सात गानों की फिल्म सुपरहिट 

शाहरुख खान, ऋषि कपूर और दिव्या भारती की 1992 में आई रोमांटिक फिल्म के 7 गानों में कुमार सानू, साधना सरगम और अलका याग्निक की आवाज ने फैंस का दिल जीत लिया था. 

1992 का सबसे ज्यादा बिकने वाला साउंडट्रैक, कुमार सानू, साधना, अलका की आवाज ने 7 के सात गानों की फिल्म सुपरहिट 
दीवाना मूवी के गानों में कुमार सानू, साधना सरगम और अलका याग्निक की आवाज
नई दिल्ली:

1992 का सबसे ज्यादा बिकने वाला साउंडट्रैक इस फिल्म का था, जिसमें शाहरुख खान, ऋषि कपूर और दिव्या भारती की तिगड़ी देखने को मिली थी. इस फिल्म के फर्स्ट हाफ में ऋषि कपूर और दिव्या भारती की रोमांटिक कैमेस्ट्री ने फैंस का दिल जीता था. जबकि सेकंड हाफ में शाहरुख खान और दिव्या भारती की झलक ने फैंस का दिल जीत लिया था. इससे आप समझ ही गए होंगे कि हम फिल्म दीवाना की बात कर रहे हैं, जो 1992 में रिलीज हुई थी. यह SRK की पहली फिल्म है, जिसे आजतक किंग खान ने नहीं देखा क्योंकि वह अपनी पहली और आखिरी फिल्म नहीं देखनवा चाहते. इस फिल्म के गाने 90 के दशक में खूब पॉपुलर हुए थे.  

1992 का सबसे ज्यादा बिकने वाली फिल्म साउंडट्रैक बनी दीवाना 

दीवाना फिल्म के साउंडट्रैक एल्बम को नदीम श्रवण ने तैयार किया था. जबकि समीर ने इन गानों के बोल लिखे थे. कहा जाता है कि दीवाना की एल्बम की 70 से 80 लाख यूनिट्स बिकी थीं, जिसके चलते यह 1992 की सबसे ज्यादा बिकने वाला बॉलीवुड साउंडट्रैक एल्बम बन गया. इतना ही नहीं ऐसी दीवानगी गाना दिव्या भारती के 5 सबसे यादगार गानों में गिना जाता है. जबकि ऋषि कपूर पर फिल्माए गए गानों को फैंस का प्यार 90 के दशक में खूब प्यार मिला. 

ये भी पढे़ं- नई नवेली दुल्हन के दिल का हाल बताता 17 साल पुराना गाना, छत्तीसगढ़ के लोकगीत से प्रेरित सॉन्ग को 573 एपिसोड के सीरियल ने किया पॉपुलर

कुमार सानू, साधना, अलका ने 7 गानों को किया हिट 

दीवाना फिल्म के गानों को कुमार सानू, अलका याग्निक और साधना सरगम ने आवाज दी थी. इस फिल्म का पहला गाना सोचेंगे तुम्हें प्यार है, जिसे कुमार सानू ने गाया था. दूसरा गाना तेरी उम्मीद तेरा इंतजार 1 और तेरी उम्मीद तेरा इंतज़ार 2 को कुमार सानू और साधना सरगम ने गाया था. तीसरा गाना पायलिया है, जिसे कुमार सानू और अलका याग्निक ने आपनी आवाज से सुपरहिट किया. चौथा गाना तेरी इसी अदा पे सनम को कुमार सानू और साधना सरगम ने आवाज दी थी. पांचवा गाना कोई ना कोई चाहिए को विनोद राठौड़ ने आवाज दी थी. छठा गाना ऐसी दीवानगी है, जिसे अलका याग्निक और विनोद राठौड़ ने जवाब दी. सातवा गाना तेरे दर्द से दिल था, जिसे कुमार सानू ने अपनी आवाज से सुपरहिट किया. 162 मिनट की दीवाना में     46:57 मिनट के गाने थे. 

ऋषि कपूर चाहते थे इस गाने को उनपर फिल्माया जाए

90 के दशक में ऐसी दीवानगी गाने को फैंस का खूब प्यार मिला. लेकिन कम लोग जानते हैं कि ऋषि कपूर को भी ऐसी दीवानी गाना बेहद पसंद था और वह चाहते थे कि यह उन पर फिल्माया जाए. लेकिन निर्देशक राज कंवर ने कहा कि यह गाना शाहरुख खान के कैरेक्टर पर होगा. जबकि खास बात यह है कि इस गाने की धुन 1976-77 में आई बयालू दारी के कल्ट कन्नड़ गीत पर आधारित थी. 

ये भी पढे़ं- Spotify- Apple Music से पहले दूरदर्शन का इकलौता शो, जो करता था संगीत प्रेमियों की चाहत पूरी, बुधवार और शुक्रवार को रहता था 6 गानों का इंतजार

ये Video भी देखें: अभिनेत्री दिव्या भारती की जिंदगी भी उतरेगी परदे पर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deewana, Shah Rukh Khan, Rishi Kapoor, Divya Bharti, Deewana Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com