ऐसा नहीं है कि भारतीय शादियों से सिर्फ ऊटपटांग और शर्मिंदगी महसूस कराने वाले वीडियो ही आते हैं. कई मर्तबा कुछ ऐसे भी वेडिंग वीडियो सोशल मीडिया पर छा जाते हैं, जो बेहद खूबसूरत होते हैं और आंखों के साथ-साथ दिल को भी सुकून देते हैं. अब इस वीडियो में होने वाले दूल्हा और दुल्हन का वो खूबसूरत नजारा दिख रहा है, जो किसी के भी दिल में आसानी से बस जाएगा. सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो लोगों के बीच खूब प्यार बटोर रहा है और इसमें कपल की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है. इस वीडियो पर लाइक 2 लाख तक पहुंचने वाले हैं.
ब्राइड टू बी का टू गुड लुक वीडियो ( Bride to Be and Groom Dance Video)
इस वीडियो में कुछ कपल डीडीएलजे के पॉपुलर वेडिंग सॉन्ग मेहंदी लगा के रखना पर बेहद खूबसूरत डांस कर रहे हैं. इसमें ज्यादा नजर होने वाली दुल्हन के चेहरे और उसके खूबसूरत एक्सप्रेशन पर जा रही है, जिस देखते ही आपका मन मोहित हो जाएगा. अपने होने वाले दूल्हे राजा के साथ इस ब्राइड टू बी का डांस और केमिस्ट्री देखते ही बन रही है. वीडियो में दिख रहे सभी कपल शानदार एथनिक लुक में दिख रहे हैं और होने वाली दुल्हन का लहंगा और उसका पूरा लुक काफी ट्रेंडी लग रहा है. इस वीडियो पर लोगों का क्या कहना है चलिए जानते हैं.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
होने वाली दुल्हन पर लोगों ने लुटाया प्यार ( Bride to Be Dance Video Viral)
होने वाली दुल्हन के इस खूबसूरत वीडियो पर एक ने लिखा है, 'अमेजिंग'. दूसरे यूजर ने लिखा है, दुल्हन के चेहरे के एक्सप्रेशन पर उसके दिल के अंदर की खुशी झलक रही है'. तीसरे यूजर ने लिखा है, इतना खूबसूरत कोरियोग्राफ किया है कि बार-बार देख रहा हूं'. चौथा लिखता है, शादी में एंजॉय करना गलत नहीं है, लेकिन उसका सलीका कुछ इस तरह लाजवाब होना चाहिए. इस वीडियो पर 1 लाख 72 हजार 741 लाइक आ चुके हैं. वहीं, कुछ ऐसे भी हैं, जो होने वाली दुल्हन के लुक पर प्यार लुटा रहे हैं. इस वीडियो का कमेंट बॉक्स रेड हार्ट इमोजी से भर चुका है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं