जीजा और साले की जोड़ी को बॉलीवुड की कई फिल्मों में दिखाया गया है, जिसमें हम साथ साथ हैं से लेकर अंतिम तक का नाम शामिल है. लेकिन पिछले कुछ सालों में जीजा साले का प्यार खूनी बदले में तब्दील होता दिख रहा है. यहां तक कि इन फिल्मों को दर्शकों का इतना प्यार मिला कि बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ पार तक कमाई पहुंच गई. इनमें 3 फिल्मों को नाम शामिल है, जिसमें जीजा ने अपने ही साले को मार दिया. आइए आपको बताते हैं वह फिल्में कौन सी हैं, जिसमें जीजा का कत्ल साले ने किया.
1. रामायण पार्ट 1
रामायण पार्ट 1 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. वहीं जैसा कि आप जानते हैं कि फिल्म में सीता हरण से लेकर राम के वनवास की झलक दिखाई गई है. लेकिन इस फिल्म में एक हिस्सा वह भी है जब रावण (यश) अपने जीजा विद्युतजीह्व (विवेक ओबरॉय) को मार देता है. इस फिल्म ने तीन दिनों में 375 करोड़ की कमाई बॉक्स ऑफिस पर कर ली है. वहीं भारत में आंकड़ा 182 करोड़ तक पहुंचा है.
ये भी पढ़ें- Diwali Special Song: 27 साल पुराना गाना, अमिताभ बच्चन ने 30 साल छोटी हीरोइन संग किया रोमांस, दीवाली पर जरुर है बजता
2. एनिमल
रणबीर कपूर स्टारर एनिमल साल 2023 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक थी, जिसकी कहानी पिता और बेटे के रिश्ते पर थी. लेकिन कहानी में एक मोड़ तब आता है जब रणबीर कपूर का किरदार अपने जीजा का कत्ल कर देता है. संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 900 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था.
3. धुरंधर: द रिवेंज
2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली धुरंधर द रिवेंज की कहानी भले ही देश के लिए जसकीरत सिंह रांगी के बदले की हो. लेकिन कहानी में एक मोड़ तब आता है जब वह अपने जीजा का कत्ल कर देता है क्योंकि वह उसकी असलियत जान जाता है. इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था. वहीं 1800 करोड़ की कमाई फिल्म ने वर्ल्डवाइड हासिल की थी. जबकि रणवीर सिंह के अपने जीजा को मारने का सीन खूब वायरल हुआ था.
ये भी पढ़ें- कल्पना पटवारी का बज्जिका भाषी छठ गीत रिलीज, रिमझिम बुन्दवा बरसि गेल सुन भक्ति में डूबे फैंस, कहा- जय छठी मईया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं