विज्ञापन

Scene Box Office Collection Day 2: साउथ के सिंघम सूर्या की 2026 की तीसरी हिट,  दो दिन में 80 करोड़ पार कमाई

Scene Box Office Collection Day 2: साउथ के सिंघम सूर्या को 2026 में तीसरी हिट फिल्म मिल गई है, जिसने दो दिन में बजट से ज्यादा कमाई हासिल कर ली है.

Scene Box Office Collection Day 2: साउथ के सिंघम सूर्या की 2026 की तीसरी हिट,  दो दिन में 80 करोड़ पार कमाई
Scene Box Office Collection Day 2 सूर्या की सीन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2
YouTube
नई दिल्ली:

Scene Box Office Collection Day 2: साउथ के सिंघम सूर्या के लिए साल 2026 लकी साबित हुआ है क्योंकि उन्हें साल की तीसरी हिट मिल गई हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि पहले करप्पु और फिर विश्वनाथ एंड सन्स के बाद अब सिनेमाघरों में सूर्या की तीसरी फिल्म सीन को दर्शकों का प्यार मिला है. इसी के चलते केवल दो दिनों में फिल्म ने 80 करोड़ का कलेक्शन हासिल कर लिया है. जबकि फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपए बताया जा रहा है, जिसके चलते यह फिल्म हिट फिल्मों की लिस्ट में दो दिन में ही शुमार हो गई है. तो आइए आपको बताते हैं सीन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2.

सीन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन 19.15 करोड़ की ओपनिंग की थी, जिसके बाद दूसरे दिन 20.35 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया, जिसके बाद भारत में दो दिन में नेट कलेक्शन 39.50 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की. जबकि ग्रॉस कलेक्शन 45.90 करोड़ फिल्म ने कमाए हैं. 

ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो दूसरे दिन 18 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की, जिसके बाद ओवरसीज कलेक्शन 35.75 करोड़ हासिल किया. इसके बाद वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 81.65 करोड़ हो गया है.  

ये भी पढ़ें- तमन्ना का 2 साल पुराना गाना, यूट्यूब पर 100 करोड़ व्यूज, 3 मिनट 48 सेकंड के वसूले एक करोड़, दिवाली पार्टियों में गूंजती है मधुबंती की आवाज

पुलिस ऑफिसर बने सूर्या 

सीन फिल्म में सूर्या डीएसपी इनबराज नाम के एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जो नियम तोड़ने वाले और बागी अंदाज में नजर आएंगे. फिल्म में सूर्या के अलावा अभिनेत्री नाजरिया फहद 'माया' का किरदार निभा रही हैं. मलयालम एक्टर नासलेन एक खतरनाक, भावशून्य और साइको खलनायक 'ईश्वरन' की भूमिका में नजर आएंगे. इनके अलावा आनंदराज, लाल और राजप्रियन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं. 

सीन की कहानी

फिल्म की कहानी एक ऐसे पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे वर्षों पहले अधूरा छोड़ा गया एक पुराना मामला (केस) फिर से खोलने के लिए मजबूर किया जाता है और उसे इस मिशन को सुलझाने के लिए एक अव्यवस्थित और परेशानी भरी टीम के साथ काम करना पड़ता है. इसका निर्देशन जीतू माधवन ने किया है. यह फिल्म सूर्या और ज्योतिका के 2डी एंटरटेनमेंट और झगरम स्टूडियोज के बैनर तले बनाई गई है. यह फिल्म दिवाली के अवसर पर 6 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.  

ये भी पढ़ें- गोवा के पति-पत्नी चुटकियों में पकड़ लेते हैं जहरीले सांप, यूं बचाई कुएं में गिरे अजगर की जान- देखें वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com