एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) के तूफानी अर्धशतक के बाद अंतिम ओवर में मोहम्मद सिराज की धैर्यपूर्ण गेंदबाजी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) में मंगलवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स (DC) को एक रन से हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया.बेंगलोर की टीम ने इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लगातार चार हार के क्रम को भी तोड़ दिया. बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने दिल्ली कैपिटल्स की हार का जिम्मेदार उसके कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को ठहराया है.
Bro @RishabhPant17 today you played brilliant test match. Really Superb! But what are you doing in #IPL2021? You should play only test matches bro! #RCBvsDC
— KRK (@kamaalrkhan) April 27, 2021
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया: "ब्रो पंत आज आपने एक बेहतरीन टेस्ट मैच खेला. सचमुच बेहतरीन. लेकिन आप आईपीएल 2021 (IPL 2021) में क्या कर रहे हो. तुम्हें सिर्फ टेस्ट मैच ही खेलना चाहिए. RCB Vs DC." कमाल आर खान ने अपने दूसरे ट्वीट में भी ऋषभ पंत पर निशाना साधा है, जबकि हेटमायर की तारीफ की है.
बता दें कि मैच में डिविलियर्स ने 42 गेंद में पांच छक्कों और तीन चौकों से नाबाद 75 रन की पारी खेली जिससे आरसीबी की टीम ने पांच विकेट पर 171 रन बनाए. उनके अलावा रजत पाटीदार (31) और ग्लेन मैक्सवेल (25) ने भी उपयोगी पारियां खेली. आरसीबी की टीम अंतिम सात ओवर में 77 रन जोड़ने में सफल रही. डिविलियर्स ने अपनी इस पारी के दौरान आईपीएल में सबसे कम गेंदों में 5000 रन पूरे करने की उपलब्धि भी हासिल की. इसके जवाब में दिल्ली की टीम शिमरोन हेटमायर (25 गेंद, नाबाद 53, चार छक्के, दो चौके) के तूफानी अर्धशतक और कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) (48 गेंद में नाबाद 58, छह चौके) के साथ उनकी 7.2 ओवर में 78 रन की अटूट साझेदारी के बावजूद 20 ओवर में चार विकेट पर 170 रन ही बना सकी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं