एजाज खान (Ajaz Khan) अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी राय व्यक्त करते नजर आते हैं. अक्षय कुमार (Akshay Kuamr) की नागरिकता के विवाद (Citizenship Row) को लेकर उन्होंने ट्वीट किया है. एजाज खान (Ajaz Khan) ने इस विवाद को सलमान खान (Salman Khan), शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और आमिर खान (Aamir Khan) से जोड़ते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि अगर खुदा न खास्ता तीनों खान में से किसी का पासपोर्ट कनाडा वगैरह का रहता, अब तक तो वह देशद्रोही करार दिया होता है. एजाज खान (Ajaz Khan) न की इस टिप्पणी पर जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. बता दें कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की नागरिकता का विवाद पीएम मोदी के गैर राजनीतिक इंटरव्यू के बाद विवादों में आया. लोगों ने आरोप लगाए कि जो शख्स इस देश का नागरिक नहीं, जो अपने देश के प्रतिनिधियों का चुनाव नहीं कर सकता. पीएम मोदी (PM Modi) ने उन्हें अपना इंटरव्यू क्यों दिया.
पीएम मोदी ने राजीव गांधी पर दिया बयान तो फराह खान ने दी नसीहत, बोलीं- राहुल करें ऐसा
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
खुदा ना खास्ता तीनों खान में से किसी का पासपोर्ट कनाडा वगैरह का रहता, अब तक तो वह देशद्रोही करार दिया गया होता... #SundayThoughts
— Ajaz Khan (@AjazkhanActor) May 5, 2019
एजाज खान (Ajaz Khan) पहले ऐसे बॉलीवुड सेलिब्रेटी नहीं हैं जिन्होंने अक्षय कुमार (Akshay Kuamr) की नागरिकता विवाद पर टिप्पणी की हो. एजाज खान (Ajaz Khan) से पहले कमाल आर खान (Kamaal R Khan) जैसे कलाकार भी खुलकर अपनी राय रख चुके हैं. गौर हो कि अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को मिले पुरुस्कारों पर भी विवाद बढ़ गया है. बता दें कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर चुके हैं. उन्होंने कहा था कि यह सच है कि मेरे पास कनाडा का पासपोर्ट है लेकिन मैं पिछले सात सालों से कनाडा नहीं गया हूं. इसी देश में रहता हूं, इसी देश में काम करता हूं और आम नागरिकों की तरह अपने सभी टैक्स भरता हूं. अक्षय ने कहा था कि मैंने कभी सोचा नहीं था कि इस तरह की वजह से भी कभी मुझे आलोचनाओं का शिकार होना पड़ेगा.
ये टीवी एक्ट्रेस रात में चलाती हैं ऑटो, बोमन ईरानी ने वीडियो शेयर कर लिखी ये बात
एजाज खान (Ajaz Khan) बॉलीवुड फिल्मों से लेकर बिग बॉस (Bigg Boss) तक में नजर आ चुके हैं और अकसर सामाजिक मसलों पर अपनी बेबाक राय भी रखते हैं. एजाज खान 'रक्त चरित्र' और 'अल्लाह के बंदे' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं और इसके अलावा वे 'रहे तेरा आशीर्वाद' और 'कहानी हमारे महाभारत की' सीरियल में भी नजर आ चुके हैं. एजाज खान (Ajaz Khan) बिग बॉस 7 में वाइल्ड कार्ड एंट्री रहे थे और उन्होंने दर्शकों का खूब दिल भी जीता था. एजाज खान 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में भी नजर आ चुके हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं