विज्ञापन
This Article is From Jan 31, 2023

'पठान' के 'बेशर्म रंग' गाने की सिंगर शिल्पा ने दीपिका पादुकोण संग शेयर की फोटो, लिखा- 'ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन बॉस लेडी...'

'पठान' के गाने 'बेशर्म रंग' पर काफी विवाद हो चुका है, जिसके चलते दीपिका पादुकोण भी ट्रोलिंग का शिकार हुई थीं. लेकिन अब फिल्म की स्क्रीनिंग की फोटो शेयर करते हुए सिंगर शिल्पा राव ने शाहरुख खान के बाद दीपिका के लिए स्पेशल कैप्शन लिखा है.

'पठान' के 'बेशर्म रंग' गाने की सिंगर शिल्पा ने दीपिका पादुकोण संग शेयर की फोटो, लिखा- 'ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन बॉस लेडी...'
'पठान' के बेशर्म रंग गाने की सिंगर ने दीपिका पादुकोण संग शेयर की फोटो
नई दिल्ली:

पठान फिल्म का गाना बेशर्म रंग रिलीज के बाद से ही चर्चा में बना हुआ है. जहां दीपिका पादुकोण का गैलमरस अवतार गाने में देखने को मिला है तो वहीं इसमें मौजूद एक दृश्य को लेकर फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग भी की गई है. इसी बीच विवादित गाने बेशर्म को गाने वाली सिंगर शिल्पा राव ने एक्ट्रेस के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह उनका शुक्रिया अदा करती हुई नजर आ रही हैं. वहीं सिंगर का ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

हाल ही में पठान फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें फिल्म की कास्ट के अलावा कई सेलेब्स भी शिरकत करते दिखे थे. वहीं अब बेशर्म रंग को गाने वाली सिंगर शिल्पा राव ने एक्टर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण संग तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह पति रितेश कृष्णन के साथ पोज देती हुई दिख रही हैं. फोटो पठान की रिलीज के बाद यशराज फिल्म स्टूडियो में आयोजित स्पेशल स्क्रीनिंग का है, जिसमें से एक फोटो में वह और उनके पति शाहरुख खान संग पोज देते दिख रहे हैं तो वहीं दूसरी फोटो में यह कपल दीपिका के साथ दिख रहा है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए सिंगर ने कैप्शन में लिखा, "ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन बॉस लेडी के साथ... @दीपिका पादुकोण. जब भी आपसे मिली हूं तब हर बार प्यार और गर्मजोशी से मिलने के लिए मैं आपका धन्यवाद करती हूं. आपको मेरी तरफ से और शक्ति.  रितेश कृष्णन और मेरे लिए यह एक सुपर डुपर नाइट थी." सिंगर की इन तस्वीर पर फैंस ने जमकर कमेंट करते हुए उनकी तारीफ की है. 

इससे पहले सिंगर शिल्पा राव ने शाहरुख खान के साथ भी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा था, " बॉलीवुड के पठान के साथ फिल्म पठान की एक SMASHHHHHHHH स्क्रीनिंग. वह सभी का सम्मान करते हैं क्योंकि वह सभी का उनका सम्मान करते हैं. सभी के लिए सम्मान. वह जब भी मुझसे मिलते हैं तो मुझे महसूस कराते है कि अभी तो काम करना शुरू किया है, बहुत दूर तलक चलना है, एक अच्छा इंसान बनके. गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए आपका शुक्रिया शाहरुख. रितेश कृष्णन आपके साथ खुशी दोगुनी हो गई."

बता दें, शिल्पा राव बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर की लिस्ट में शामिल हैं. वहीं वह दीपिका पादुकोण की फिल्म बचना ऐ हसीनों में भी आवाज दे चुकी हैं. इसके अलावा वह  सइयां रे (सलाम इश्क), जावेद जिंदगी (अनवर), हरदम हमदम (लूडो), तेरे हवाले (लाल सिंह चड्ढा) जैसे कई गाने गा चुकी हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Rao, Shilpa Rao Song, Shilpa Rao Besharam Rang, Besharam Rang Song, Besharam Rang, Shilpa Rao Deepika Padukone, Shilpa Rao Pathan Song, Deepika Padukone, Shah Rukh Khan, Pathan Screening, Pathan Screening Photos, Ndtv India, Ndtv  hindi, Ndtv  khabar, Ndtv  bollywood, Ndtv News, Bollywood News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com