सोशल मीडिया पर 'बचपन का प्यार' सॉन्ग गाकर रातोंरात मशहूर हुए सहदेव दिर्दो (Sahdev Dirdo) इन दिनों अपने अलग-अलग अंदाज को लेकर छाए हुए हैं. कभी वो गाना गाते हैं तो कभी डांस करते नजर आते हैं. उनका हर अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आता है. सहदेव दिर्दो का अब फिर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कोलंबियन सिंगर जे बालविन के 'दा गेटो' सॉन्ग पर झूम-झूमकर डांस करते नजर आ रहे हैं. सहदेव दिर्दो ने इस वीडियो को खुद को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया है, जो खूब देखा जा रहा है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
सहदेव दिर्दो (Sahdev Dirdo Video) को इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने भी बाकी लोगों की तरह सोशल मीडिया पर 'दा गेटो डांस चैलेंज' लिया है और उसी स्टाइल में डांस करते नजर आ रहे हैं. इन दिनों 'दा गेटो डांस चैलेंज' वैसे भी इंटरनेट पर काफी पॉपुलर हो रहा है. ऐसे में सोशल मीडिया सनसनी सहदेव दिर्दो कैसे पीछे रहे सकते हैं. लगे हाथ उन्होंने भी इस पर अपना डांस वीडियो बना दिया. वीडियो में सहदेव कैजुअल ड्रेस में नजर आ रहे हैं
'बचपन का प्यार' (Bachpan Ka Pyaar) सिंगर सहदेव दिर्दो ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा है: "मेरे प्यारे बालविन भैया का गाना है और ये है हमारा वाला डांस." सहदेव के इस वीडियो को पसंद करने के अलावा लोग इसपे तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. बीते दिनों सहदेव इंडियन आइडल सहित कई शो पर नजर आ चुके हैं. इससे उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है. बता दें कि जैसे ही उनका वीडियो सामने आया था छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने भी उनसे मुलाकात की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं