Nagma 90 के दशक की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक रही हैं, जिन्होंने सलमान खान के अपोजिट फिल्म बागी से केवल 16 साल की उम्र में ही डेब्यू कर लिया था. अपने ग्लैमरस और खूबसूरत लुक की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में नगमा छा गई थीं. यह कहना गलत नहीं होगा कि नगमा की बदौलत ही बागी 1990 में हिंदी की सातवीं सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई थी और इस फिल्म की कामयाबी के बाद तो नगमा के पास फिल्मों के ऑफर्स की लाइन लग गई थी. क्या आप जानते हैं कि सलमान खान की हीरोइन रहीं नगमा अब कैसी दिखती हैं?
दरअसल इंटरनेट पर इन दिनों बरसों बाद Nagma की एक खूबसूरत तस्वीर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में भी नगमा पहले की तरह ही बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. नगमा ने बड़े ही खूबसूरत तरीके से ऑरेंज कलर की साड़ी पहन रखी है और उनके चेहरे पर अब भी वही चमक और वही आत्मविश्वास देखने के लिए मिल रहा है, जो वर्षों पहले उनकी फिल्मों में देखने को मिलता था. नगमा ने अपने बाएं हाथ की कलाई पर एक घड़ी भी पहन रखी है. नगमा की यह तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो गई है और फैंस इसे खूब शेयर कर रहे हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

गौरतलब है कि फिल्म बागी में सलमान खान के साथ Nagma की जोड़ी खूब पसंद की गई थी और यह फिल्म सुपरहिट रही थी. नगमा रातों-रात स्टार बन गई थीं और इसके बाद उन्होंने सनम बेवफा, सुहाग, एक रिश्ता, तुम्हारे हवाले वतन साथियों, कुंवारा, पुलिस और मुजरिम और किंग अंकल जैसी फिल्मों में भी काम किया है. हालांकि, उनकी कुछ फिल्में ज्यादा नहीं चल पाने की वजह से उनका फिल्मी करियर ज्यादा आगे नहीं जा सका. नगमा अब एक राजनेता बन चुकी हैं और वे कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हुई हैं.
ये भी देखें: Looop Lapeta की एक्ट्रेस Taapsee Pannu, एक्टर Tahir Raj Bhasin और डायरेक्टर Aakash Bhatia से बातचीत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं