आयशा टाकिया एक समय में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक थीं. लेकिन शादी के बाद से उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली है. आयशा टाकिया अब भले फिल्मों में नजर ना आती हों लेकिन वह बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों के साथ काम कर हिट फिल्में दे चुकी हैं. फिल्मों से दूर आयशा टाकिया अब सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं. इतना ही नहीं आयशा टाकिया को बहुत बार अपने लिप सर्जरी की वजह से आलोचना का सामना करना पड़ता है.
अब वॉन्टेड एक्ट्रेस ने अपना नो मेकअप लुक दिखाया है. आयशा टाकिया के इस लुक को देख फैंस काफी हैरान हो गए हैं. दरअसल एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक के बाद एक कई तस्वीरें शेयर की हैं. इसमें कुछ तस्वीरें मेकअप के साथ तो एक तस्वीर बिना मेकअप के है. बिना मेकअप के आयशा टाकिया को पहचानना काफी मुश्किल है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की यह सभी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.
-
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | खामेनेई, मिनाब स्कूल पर हमले, भारत से दोस्ती पर क्या-क्या बोले ईरानी राजनयिक -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी
आयशा टाकिया के फैंस तस्वीरें और पसंद कर रहे हैं. हालांकि कुछ लोग उनकी तस्वीरों पर कमेंट कर बिना सर्जरी वाली आयशा टाकिया को याद कर रहे हैं. एक फैन ने कमेंट में लिखा, 'यह आयशा नहीं वॉन्टेड वाली आयशा टाकिया पसंद है.' दूसरे ने लिखा, 'आपने अपने चेहरे को क्यों बर्बाद कर लिया.' अन्य ने लिखा, 'क्या से क्या हो गईं आप.' इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं