विज्ञापन

15 साल की उम्र में दिया हिट गाना, सलमान खान के साथ सुपरहिट फिल्म देकर छोड़ी इंडस्ट्री, अब यूं बीत रही इस एक्ट्रेस की जिंदगी

इस एक्ट्रेस ने छोटी ही उम्र में बतौर टीनएजर मॉडल काम करना शुरू कर दिया था. इसके बाद शौहरत ने ऐसे कदम चूमे कि 15 की उम्र में ही फाल्गुनी पाठक के हिट गाने में काम करने का मौका मिला.

15 साल की उम्र में दिया हिट गाना, सलमान खान के साथ सुपरहिट फिल्म देकर छोड़ी इंडस्ट्री, अब यूं बीत रही इस एक्ट्रेस की जिंदगी
सलमान खान के साथ हिट फिल्म दे चुकीं आयशा टाकिया अब कहां हैं
Social Media
नई दिल्ली:

फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाना आसान बात नहीं. कई कलाकार इस एक ख्वाहिश को पूरा करने के लिए सालों साल लगा देते हैं. वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं जिन्हें शोहरत तो मिलती है लेकिन वह ज्यादा समय तक उनके साथ नहीं रह पाती. एक ऐसी ही एक्ट्रेस रहीं आयशा टाकिया. आयशा को 15 साल की छोटी उम्र में ही फाल्गुनी पाठक के म्यूजिक वीडियो 'मेरी चुनर उड़ उड़ जाए' में काम मिल गया था. इसके बाद वह सलमान खान जैसे बड़े स्टार के साथ नजर आईं. ये फिल्म सुपर हिट रही. आयशा ने इंडस्ट्री के नामी स्टार्स के साथ काम किया लेकिन ग्लैमर इंडस्ट्री में उनकी रेस लंबी नहीं रही. आयशा को शुरुआत में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी थी. कभी अपनी क्यूट स्माइल तो कभी खूबसूरत लुक की वजह से वह नए नए प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनती रहीं. लेकिन इस सफर को जारी रखने की बजाय उन्होंने शादी कर घर बसाने का फैसला लिया. शादी के साथ ही उन्होंने एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

आयशा टाकिया ने हिट म्यूजिक वीडियो के बाद 'टार्जन द वंडर कार' से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया. इसके बाद वह सोचा ना था, डोर, वांटेड जैसी फिल्मों में नजर आए. इस फिल्म के जरिए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई. इन फिल्मों से उन्हें ऐसी सक्सेस मिली कि वह टॉप एक्ट्रेसेज में शामिल हो गईं. अमूमन यूं होता है कि लोग फ्लॉप फिल्मों के बाद इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला करते हैं लेकिन जिस वक्त उन्होंने इंडस्ट्री से विदा ली वह हिट एक्ट्रेस थीं.

Latest and Breaking News on NDTV

आयशा टाकिया ने फिल्मी सफर की शुरुआत से पहले ही ग्लैमर इंडस्ट्री में एंट्री लेली थी. दरअसल उन्होंने छोटी उम्र में ही बतौर टीनएजर मॉडल काम शुरू कर दिया था. वह शाहिद कपूर के साथ 'आई एम ए कॉम्पलैन बॉय'  वाले पॉपुलर टीवी कमर्शियल में नजर आई थीं. इसके बाद 15 साल की उम्र में उन्हें फाल्गुनी पाठक के म्यीजिक वीडियो 'मेरी चुनर उड़ उड़ जाए' में काम मिला. इस गाने में भी आयशा का अंदाज काफी पसंद किया गया. साल 2004 में उन्होंने 'टार्जन द वंडर कार' से डेब्यू किया. इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड मिला था. साल 2009 में सलमान के साथ आई वांटेड, आयशा की हिट फिल्मों में से एक रही.  इस फिल्म की रिलीज से पहले उन्होंने 1 मार्च को रेस्त्रां कारोबारी फरहान आजमी से शादी कर ली. उस वक्त वह सिर्फ 22 साल की थीं. शादी के बाद फिल्मों से दूरी बनाई और आयशा अपने पति फरहान के रेस्त्रां बिजनेस का हिस्सा बन गईं. शादी के बाद साल 2011 में उन्होंने नागेश कुकुनूर की फिल्म मोड़ की. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही. अब आज की बात करें तो आयशा का एक बेटा है और वह अपने पति के साथ ही उनके बिजनेस में उनका हाथ बंटाती हैं.

यह भी पढ़ें: 21000 करोड़ बॉक्स ऑफिस पर कमाने के बाद अब OTT पर आई ये एक्शन फिल्म, 6 ओटीटी प्लैटफॉर्म पर हो रही स्ट्रीम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ayesha Takia, Ayesha Takia Best Photos, Ayesha Takia After Surgery, Ayesha Takia Career, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com