विज्ञापन

वॉन्टेड एक्ट्रेस आयशा टाकिया की 4 लेटेस्ट फोटो, मना रही हैं 40वां जन्मदिन, शादी के लिए अपनाया इस्लाम, छोड़ी फिल्मी दुनिया

सलमान खान की सुपरहिट फिल्म वॉन्टेड से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस आयशा टाकिया शादी के बाद फिल्मों की दुनिया से दूर हो गई हैं. 

वॉन्टेड एक्ट्रेस आयशा टाकिया की 4 लेटेस्ट फोटो, मना रही हैं 40वां जन्मदिन, शादी के लिए अपनाया इस्लाम, छोड़ी फिल्मी दुनिया
वॉन्टेड गर्ल आयशा टाकिया की 4 लेटेस्ट तस्वीरें

चेहरे पर मुस्कान और अंदाज बिल्कुल स्टाइलिश. हम बात कर रहे हैं अजय देवगन के साथ अपना करियर शुरू करने वाली अभिनेत्री आयशा टाकिया की. 'टार्जन: द वंडर कार' से पहचान बनाने वाली और सलमान खान के साथ वॉन्टेड जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाली एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने अपनी सादगी से करोड़ों दिलों पर राज किया. आज वे फिल्मों से दूर अपनी निजी जिंदगी और सामाजिक कार्यों में व्यस्त हैं, लेकिन उनकी 'वॉन्टेड' जैसी सुपरहिट फिल्में आज भी दर्शकों की पसंदीदा हैं. अभिनेत्री 10 अप्रैल को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

म्यूजिक वीडियो से बनाई पहचान

Latest and Breaking News on NDTV

मुंबई में जन्मी आयशा टाकिया ने बचपन में ही सोच लिया था कि वह हिंदी सिनेमा का हिस्सा बनेंगी। उन्होंने 5 साल की छोटी उम्र में अपनी इच्छा जाहिर की थी और मात्र 15 साल की उम्र में अपने पहले वीडियो सॉन्ग में दिखी थीं. अभिनेत्री ने सिंगर फाल्गुनी पाठक के गाने 'मेरी चुनर उड़-उड़ जाए' से डेब्यू किया था. पहला ही गाना सुपरहिट रहा और आगे भी सफलता इंतजार कर रही थी.

ये भी पढ़ें- डैनी डेन्जोंगपा, जया बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा  का सहपाठी, दूरदर्शन की महाभारत से मिली सफलता, अंतिम दिनों में मांगी मदद

बॉलीवु़ड के खुले दरवाजे

Latest and Breaking News on NDTV

साल 2004 में आयशा के लिए बॉलीवुड के दरवाजे खुले. उन्हें अभय देओल के साथ फिल्म 'सोचा ना था' में कास्ट किया गया. फिल्म की शूटिंग पूरी हुई लेकिन फिल्म समय पर रिलीज नहीं हुई, जिसके बाद अभिनेत्री को फिल्म 'टार्जन : द वंडर कार' के लिए कास्ट किया गया, जो उसी साल, यानी साल 2004 में रिलीज हुई, जबकि 'सोचा ना था' साल 2005 में रिलीज हुई. 'टार्जन : द वंडर कार' से आयशा बॉलीवुड में छा गईं, क्योंकि उनके चुलबुले अंदाज ने फैंस का दिल जीतने में अहम भूमिका निभाई. इसी फिल्म के लिए अभिनेत्री को बेस्ट फिल्मफेयर डेब्यू अवॉर्ड भी मिला.

सलमान खान की वॉन्टेड से बटोरी सुर्खियां

Latest and Breaking News on NDTV

 आयशा ने 'दिल मांगे मोर,' 'वॉन्टेड,' 'सलाम-ए-इश्क,' 'पाठशाला,' 'शादी नंबर 1' और तेलुगु में 'रॉबरी' जैसी फिल्मों में काम किया. लेकिन ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. हालांकि, सलमान खान के साथ उनकी फिल्म 'वॉन्टेड' को खूब सराहा गया. उनकी आखिरी फिल्म 'मोड़' भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, लेकिन अभिनेत्री के किरदार को खूब सराहा गया. उन्होंने फिल्म में चुलबुली लड़की की बजाय एक गंभीर महिला का रोल प्ले किया था. 

शादी के बाद अपनाया इस्लाम

Latest and Breaking News on NDTV

हालांकि, इस फिल्म के बाद आयशा ने बॉलीवुड को छोड़ अपने बॉयफ्रेंड फरहान आजमी से शादी कर ली और इस्लाम कबूल कर लिया. इसके बाद उन्होंने कभी वापस सिनेमा में काम नहीं किया. उन्होंने साफ कहा कि शादी के बाद वो सिर्फ अपनी पर्सनल लाइफ पर फोकस करना चाहती हैं और वो कभी सिनेमा में वापसी नहीं करेंगी.

ये भी पढ़ें- रामायणम् का जटायु बनेगा ये सुपरस्टार, 70 के दशक में चलता था इनका सिक्का, पत्नी, बेटा-बहू है सुपरस्टार, रणबीर कपूर के परिवार से भी है रिश्ता

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com