विज्ञापन

Awarapan 2 के इस गाने के पीछे है दिलचस्प कहानी, सिंगर को इमरान हाशमी ने खुद किया कॉल, 20 मिनट में बन गया गाना

इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. फिल्म के गाने भी लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं. बता दें कि फिल्म के एक गाने को महज 20 मिनट में बनाकर तैयार किया गया था, वो भी इमरान हाशमी के कहने पर.

Awarapan 2 के इस गाने के पीछे है दिलचस्प कहानी, सिंगर को इमरान हाशमी ने खुद किया कॉल, 20 मिनट में बन गया गाना
आवारापन 2 का ये गाना महज 20 मिनट में बनकर हुआ था तैयार
नई दिल्ली:

14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की फिल्म रिलीज हुई, जो दर्शकों को इतनी पसंद आई कि इसने बॉक्स ऑफिस पर ये हर रोज एक नया रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म की स्टोरी, इमरान की एक्टिंग से लेकर के इसके गाने भी लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं. बता दें कि साल 2007 में आवारापन रिलीज हुई थी, तब भी इस फिल्म के गाने काफी पसंद किए गए थे. वहीं अब आवारापन 2 के गाने भी लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं. 

बता दें कि इस फिल्म में एक गाना ऐसा है जिसको महज 20 मिनट में बनाकर तैयार किया गया था. जिसके खुलासा खुद अखिल सचदेवा ने किया है. जिन्होंने उस गाने को लिखा और उसको म्यूजिक दिया है. तो चलिए जानते हैं कौन सा है वो गाना. 

इमरान की कॉल पर बनी धुन 

आवारापन 2 फिल्म के साथ ही उसके गानों ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है. बता दें कि इस फिल्म का एक गाना ऐसा है जिसको महज 20 मिनट में बनाकर तैयार किया गया. अखिल सचदेवा ने एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र करते हुए बताया कि इमरान भाई ने खुद उनको कॉल करके इस गाने को तैयार करने के लिए कहा था. ये गाना था 'पिया घर आया' इस गाने को अखिल सचदेवा ने ही लिखा, म्यूजिक दिया और फिर खुद ही गाया. 

गाना सुनने के लिए यहां क्लिक करें.

फिल्म के दूसरे गाने भी हिट 

बता दें कि इस फिल्म के बाकी गानों को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म आवारापन 2 से अरिजीत सिंह का गाना आवारापन भी लोगों को काफी पसंद आया है. इसके साथ ही जुबिन नौटियाल का गाना लाडो को भी लोगों ने काफी पसंद किया है. पुरानी आवारापन के गाने भी दर्शकों को काफी पसंद आए थे. 

ये भी पढ़ें: कौन हैं इमरान हाशमी की पत्नी? छह साल तक चली डेटिंग, 2006 में स्कूल टीचर बनीं 'शिवम पंडित' की वाइफ

बॉक्स ऑफिस पर धमाल 

बता दें कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. आवारापन 2 के साथ बटवारा भी रिलीज हुई, लेकिन इस बार इमरान हाशमी की फिल्म ने अपना परचम लहराया. बता दें कि साल 2007 में आवारापन के साथ ही फिल्म अपने रिलीज हुई थी. लेकिन तब आवारापन 2 खासा कमाल नहीं दिखा पाई और अपने ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था. लेकिन इस बार इमरान की फिल्म आवारापन 2 बाजी मार ले गई है.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Hindi News, Hindi Songs, Awarapan 2
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com