विज्ञापन

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: इमरान हाशमी की आवारापन 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 5 दिन में कर डाली इतनी मोटी कमाई

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: लंबे समय बाद इमरान हाशमी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है. फिल्म आवारापन 2 को बॉक्स ऑफिस दर्शकों को भरपूर प्यार मिल रहा है.

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: इमरान हाशमी की आवारापन 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 5 दिन में कर डाली इतनी मोटी कमाई
Awarapan 2 Collection Day 5: इमरान हाशमी की आवारापन 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाल
NDTV

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: लंबे समय बाद इमरान हाशमी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है. फिल्म आवारापन 2 को बॉक्स ऑफिस दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. इमरान हाशमी की फिल्म ने वीकेंड में थिएटरों में अच्छी शुरुआत की.वहीं वीकडे में भी फिल्म को दर्शकों को ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिलता दिखाई दे रहा है. हालांकि सोमवार से कलेक्शन में कुछ गिरावट देखने को मिली. फिर भी वीकडे में फिल्म अपनी पकड़ बनाए हुए है.अब फिल्म का पांचवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. 

आवारापन 2 का कलेक्शन

ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, आवारापन 2 ने भारत में पांचवें दिन करीब 4.93 करोड़ रुपये की कमाई की. इस दिन फिल्म के 8,693 शो में चले और कुल ऑक्यूपेंसी करीब 23 फीसदी रही. अब तक भारत में फिल्म की ग्रॉस कमाई 114.83 करोड़ रुपये और नेट कमाई 95.93 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. हालांकि अंतिम आंकड़े अभी आने बाकी हैं. हिंदी 2डी फॉर्मेट में शाम के शो में सबसे ज्यादा 29.46 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही. दोपहर में 25.54 फीसदी और सुबह में 12.15 फीसदी दर्शक पहुंचे. कुल मिलाकर दिन की औसत ऑक्यूपेंसी 23.14 फीसदी रही.

दिन के हिसाब से कलेक्शन

फिल्म ने पहले दिन 22 करोड़ रुपये नेट कमाए. यह 9,033 शो में चली और ऑक्यूपेंसी 45 फीसदी थी. शनिवार को कमाई बढ़कर 33.75 करोड़ रुपये हो गई. इस दिन 10,496 शो में 55 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज हुई. रविवार को 26 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जिसमें 9,403 शो और 45 फीसदी ऑक्यूपेंसी थी. सोमवार (चौथे दिन) को कलेक्शन गिरकर 9.25 करोड़ रुपये रह गया. उस दिन 10,849 शो में सिर्फ 22 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही.

फिल्म के बारे में

आवारापन 2 हिंदी रोमांटिक एक्शन ड्रामा है. यह 2007 की हिट फिल्म आवारापन का सीक्वल है. कहानी प्यार और बलिदान के इर्द-गिर्द घूमती है. इमरान हाशमी फिर से मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. फिल्म पुरानी भावनाओं को बनाए रखते हुए नई कहानी और सेटिंग लेकर आई है.

ये भी पढ़ें; हर नाराज गर्लफ्रेंड को मना देगा मोहम्मद रफी का ये गाना, 64 साल से है हिट, नई जनरेशन भी हो जाएंगी इसकी दीवाने

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Awarapan 2 Box Office Collection Day 5, Entertainment, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com