बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों आवारापन 2 की सक्सेस इंजॉय कर रहे हैं. 14 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने पांच दिन में ही करीब 150 करोड़ की कलेक्शन कर ली है. ऐसे में फिल्म को लेकर काफी शोर शराबा मचा हुआ है. इस बीच परवीन साहनी ने सभी का ध्यान खींचा. आप सोच रहे होंगे कि ये परवीन साहनी कौन हैं. अगर आप उनके नाम से अनजान हैं तो बता दें कि परवीन, इमरान हाशमी की पत्नी हैं. दोनों ने साल 2006 में मुस्लिम रीती-रिवाज से शादी की थी.
इमरान ने रणवीर अलाहबादिया के साथ पॉडकास्ट में अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था. इमरान ने बताया कि उन्होंने अपनी पहली फिल्म की शूटिंग शुरू होने के वक्त ही परवीन को डेट करना शुरू किया था. तीन साल बाद साल 2006 में हमने शादी करने का फैसला लिया. बता दें कि इमरान की पहली फिल्म फुटपाथ साल 2003 में रिलीज हुई थी. इमरा इससे पहले से परवीन को जानते थे.

Photo Credit: Social media
ससुरालवाले को इम्प्रेस करना था मुश्किल
इमरान ने बताया कि उनके लिए सबसे बड़ा चैलेंज परवीन के परिवार को राजी करना था क्योंकि करियर की शुरुआत में ही उन्हें 'सीरियल किसर' का टैग मिल गया था. परवीन के परिवार का फिल्मी दुनिया से कोई कनेक्शन नहीं था ऐसे में वे इस रिश्ते को लेकर बड़ी सोच में थे कि यह कैसे काम करेगा. हालांकि इमरान हाशमी उन्हें यह समझाने में कामयाब रहे कि उनकी ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन इमेज में काफी फर्क है. इमरान ने कहा, रिश्ता एक बार में एक्सेप्ट नहीं हुआ. पहले तो काफी विरोध हुआ लेकिन जब मैंने थोड़ा कन्विंस किया और फैमिली को समझाया कि स्क्रीन पर जो दिख रहा है वह मैं असल में नहीं हूं. वह एक किरदार है जो चीजें थोड़ी आसान हुईं और मुझे परवीन का हाथ मिल ही गया. प्रोफेशनल लेवल पर बात करें तो टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक परवीन शादी से पहले स्कूल टीचर थीं लेकिन शादी के बाद परिवार की जिम्मेदारी को अपने हाथों में लेने के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं