शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान एंटरटेनमेंट जगत में एंट्री के लिए पूरी तरह तैयार हैं. शाहरुख खान के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस के साथ आर्यन ने अपने पहले प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है. आर्यन ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने अपने पहले राइटिंग प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया है. आर्यन ने स्क्रिप्ट और एक क्लैपबोर्ड के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिस पर 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' लिखा हुआ था. इस पोस्ट को देखकर लग रहा है कि आर्यन फिल्म इंडस्ट्री में बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने जा रहे हैं. फोटो को शेयर करते हुए आर्यन ने एक कैप्शन भी लिखा, जो लोगों का ध्यान उनकी ओर खींच रहा है.
आर्यन खान ने फोटो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, 'राइटिंग पूरी कर ली है. एक्शन कहने का इंतजार नहीं कर सकता'. जैसे ही आर्यन खान ने यह पोस्ट शेयर किया, शाहरुख खान और गौरी खान का भी कमेंट झट से आ गया. पिता शाहरुख खान ने लिखा, 'वाह, सोच रहे हो, विश्वास कर रहे हो, सपने पूरे होंगे. बस अब हिम्मत करो. मेरी दुआएं तुम्हारे साथ हैं, तुम्हारे पहले प्रोजेक्ट के लिए, ये हमेशा स्पेशल होता है'. पापा के इस कमेंट का जवाब देते हुए आर्यन ने लिखा, 'थैंक यू. सेट पर आपके सरप्राइज विजिट का इंतजार है'.
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
वहीं मां गौरी खान ने बेटे आर्यन के पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, 'देखने का इंतजार नहीं कर सकती'. सिर्फ शाहरुख-गौरी ही नहीं, बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने भी आर्यन को उनके पहले प्रोजेक्ट के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी. भावना पांडे, महीप कपूर, सिकंदर खेर, शनाया कपूर ने भी आर्यन को बधाई दी. बात करें आर्यन की बहन सुहाना खान की तो वे जल्द ही 'द आर्चीज' से एक्टिंग डेब्यू करने वाली हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं