विज्ञापन

VIDEO: आयुष्मान गोद में उठा कर लाए गर्लफ्रेंड समीक्षा, अर्चना पूरन सिंह ने खुशी से किया 'छोटी बहू' का स्वागत

अर्चना पूरन सिंह के घर खुशी का माहौल तब और खास बन गया जब उनके बेटे आयुष्मान ने गर्लफ्रेंड समीक्षा को गोद में उठाकर घर में एंट्री कराई और पूरा परिवार इस पल को फिल्मी अंदाज में सेलिब्रेट करता नजर आया.

VIDEO: आयुष्मान गोद में उठा कर लाए गर्लफ्रेंड समीक्षा, अर्चना पूरन सिंह ने खुशी से किया 'छोटी बहू' का स्वागत
आयुष्मान-समीक्षा का वीडियो वायरल

अर्चना पूरन सिंह के घर इन दिनों ऐसा माहौल है जैसे कोई फिल्मी रोमांटिक सीन असल जिंदगी में उतर आया हो. एक एंट्री ने पूरे घर की रौनक को दोगुना कर दिया और हर किसी के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान ला दी. वजह है उनके छोटे बेटे आयुष्मान, जो अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा को घर लेकर आए हैं, लेकिन अंदाज ऐसा कि हर कोई देखता रह गया. आयुष्मान ने समीक्षा को गोद में उठाकर घर में एंट्री कराई, जैसे किसी फिल्म का रोमांटिक सीन चल रहा हो. इस पल को देखकर परिवार की खुशी साफ झलक रही थी और घर का माहौल एकदम जश्न जैसा बन गया.

बड़े बेटे ने भी निभाया प्यार का रिश्ता

इससे पहले बड़े बेटे आर्यमान भी अपनी गर्लफ्रेंड योगिता के साथ इसी घर में रहने लगे थे. परिवार ने पहले ही उनके रिश्ते को अपनाकर ये दिखा दिया था कि यहां रिश्तों को खुलकर जीने की आजादी है. अब छोटे बेटे के लिए भी वही अपनापन देखने को मिला.

व्लॉग में दिखा मस्ती और मजाक

आयुष्मान के व्लॉग में इस पूरे सफर की झलक देखने को मिली. चारों साथ में पुराने घर से सामान लेने जाते हैं और इसी दौरान माहौल हल्का-फुल्का और मजेदार हो जाता है. समीक्षा एक कॉफी मशीन को मजाक में दहेज बता देती हैं, जिस पर सबकी हंसी छूट जाती है. ये छोटी-छोटी बातें वीडियो को और भी दिलचस्प बना देती हैं.

मां अर्चना की खुशी सबसे अलग

जब आयुष्मान समीक्षा को गोद में उठाकर घर के अंदर लाते हैं, तो बालकनी में खड़ी अर्चना पूरन सिंह खुशी से ताली बजाने लगती हैं. उनका एक्सप्रेशन देखकर साफ समझ आता है कि ये पल उनके लिए कितना खास है. परिवार के बाकी लोग भी इस लम्हे को कैमरे में कैद करते नजर आते हैं.

पुरानी याद से जुड़ा है ये खास अंदाज

इस पूरे सीन के पीछे एक प्यारी कहानी भी है. आयुष्मान ने बताया कि जब उनके माता-पिता की शादी हुई थी, तब परमीत सेठी ने अर्चना को गोद में उठाकर घर में एंट्री कराई थी. उसी याद को दोहराने के लिए उन्होंने भी ऐसा किया. भले ही वो पहली मंजिल तक ही उठा पाए, लेकिन इस कोशिश ने सबका दिल जीत लिया. अब खबर ये भी है कि आर्यमान और योगिता की शादी जल्द हो सकती है. दोनों अपने नए घर को सजाने में लगे हैं और परिवार पूरी तरह इस नए सफर के लिए तैयार नजर आ रहा है. 

यह भी पढ़ें: आसिफ शेख की वाइफ की 9 फोटो, मकान मालिक की बेटी पर आया था विभूति का दिल, लोग बोले- अनीता भाभी भी फेल

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Archana Puran Singh, Aayushmaan Sethi, Samiksha Shetty, Aayushmaan Sethi Girlfriend
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com