विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2020

अनुष्का शर्मा के लेटेस्ट फोटोशूट ने ढाया कहर, फोटो और Video इंटरनेट पर वायरल

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने हाल ही में एक फोटशूट कराया है. जो खूब वायरल हो रहा है.

Also Read in
अनुष्का शर्मा के लेटेस्ट फोटोशूट ने ढाया कहर, फोटो और Video इंटरनेट पर वायरल
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)
नई दिल्ली:

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने हाल ही में एक फोटशूट कराया है. जो खूब वायरल हो रहा है. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत दिख रही हैं. अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने इस दौरान ब्राउन कलर का गाउन पहना हुआ था. सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस का यह लुक खूब सुर्खियां बटोर रहा है. फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी उनकी तस्वीरों पर रिएक्शन दे रहे हैं. अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की तस्वीरों को 4 लाख 65 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वैसे भी उनकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर छाए रहते हैं.

अमिताभ बच्चन की फोटो देख दूर भागीं रेखा, बोलीं- डेंजर जोन है...देखें वायरल Video

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने हाल ही में अपने पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. अनुष्का और विराट की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों को फैन्स ने खूब पसंद किया था.. बता दें कि इन दिनों विराट कोहली न्यूजीलैंड दौरे पर हैं. यहां उनकी अगुवाई में टीम इंडिया को दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. यह सीरीज 21 फरवरी से शुरू होगी.

शाहरुख खान की 'किशोरी अम्मा' का हुआ निधन, बोले- सिगरेट पीने पर डांटती थीं

बता दें कि अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Viral Kohli) अपनी फोटो और वीडियो को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं. दोनों ने साल 2017 में इटली में शादी की थी. वहीं, एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा आखिरी बार शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके अलावा एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका अदा करती दिखाई दी थीं. आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anushka Sharma, Anushka Sharma Video, Anushka Sharma Pics, Anushka Sharma PhotoShoot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com