- बेबी बंप के साथ अनुष्का शर्मा की फोटो हुई वायरल
- अनुष्का शर्मा की फोटो ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
- अनुष्का शर्मा व्हाइट कलर की टी-शर्ट में आईं नजर
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है. इस पावर कपल ने हाल ही में इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक खूबसूरत सी फोटो शेयर करके दी थी. अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी की खबर के बाद से ही फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं. और इस बात का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि 16 मिनट पहले अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर किया है. जो शेयर के कुछ मिनटों के अंदर ही वायरल होने लगा. इस फोटो पर अब तक 14 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं. साथ ही इस साथ इस फोटो पर कमेंट की बारिश सी हो गई है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस फोटो को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) स्टारडम और चकाचौंध से दूर अपनी प्रेग्नेंसी को इस खास अंदाज में एनजॉय कर रही हैं. जहां तक इस वायरल फोटो की बात करें इसमें अनुष्का शर्मा का सिंपल लुक लोगों को काफी अच्छा लगा रहा है और जिस तरीके से अनुष्का ने फोटो में पोज दिया है वह उनके इस खास पल के सुखद आनंद को बयां कर रहा है. इस फोटो को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने कैप्शन में लिखा- इससे ज्यादा सच और सुखद एहसास कुछ भी नहीं है कि आपके अंदर एक नया जीवन का निर्माण हो रहा है. आपका इस पर कोई कंट्रोल नहीं होता तो वास्तव में क्या है? विराट और अनुष्का ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि वह अगले साल जनवरी में माता-पिता बनने वाले हैं.
बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी 11 दिसंबर, 2017 को इटली में हुई थी. शादी के बाद दिल्ली और मुंबई में उन्होंने रिसेप्शन दिया था. विराट और अनुष्का ने पीएम नरेंद्र मोदी को भी निमंत्रण दिया था. उस साल उनकी शादी की तस्वीरें देखने के लिए देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के लोग बेताब थे. विराट और अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और दोनों अक्सर एक-दूसरे के प्रति प्यार का इजहार करते हुए तस्वीरें व वीडियो शेयर करते रहते हैं.
अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आखिरी फिल्म शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) स्टारर जीरो थी. इस फिल्म में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) भी नजर आई थीं. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. जिसके बाद अनुष्का ने अपना पूरा फोकस फिल्मों व वेब सीरीज प्रोडक्शन पर कर लिया. हाल ही में उनके प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म बुलबुल थी. यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं