ऑस्ट्रेलिया से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया वतन लौट चुकी है. वहीं, स्टार कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी भारत पहुंचते ही सबसे पहले वृंदावन के प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया. विराट-अनुष्का का अब वृंदावन से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में विराट-अनुष्का को प्रेमानंद महाराज के सामने नतमस्तक होते देखा जा रहा है. विराट-अनुष्का अपने दोनों बच्चों को लेकर प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं. यहां, विराट ने घुटनों के बल तो अनुष्का शर्मा ने महाराज को दंडवत प्रणाम किया है.
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का वीडियो वायरल
बता दें, लोकप्रिय संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने दूर-दूर से लोग आते हैं और उनकी सटीक बातों पर अमल करते हैं. वहीं, यह दूसरी बार है जब विराट-अनुष्का प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं. प्रेमानंद महाराज ने कपल से उनका हाल चाल पूछा, जिस पर अनुष्का ने कहा, पिछली बार मन में कुछ सवाल थे, लेकिन पूछ नहीं पाई, क्योंकि तकरीबन सभी लोगों ने वही सवाल किया था. वहीं अगले दिन जब आपकी वीडियो देखी तो कई लोगों ने फिर वही सवाल किया था, मैं आपसे प्रेम और भक्ति मांगने आई हूं'.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कपल को मिला प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद
प्रेमानंद महाराज ने कपल की तारीफ की और कहा, 'आप दोनों बहुत बहादुर हो, इतना कामयाब होने के बाद किसी के लिए भी भक्ति की ओर मुड़ पाना इतना आसान नहीं होता है, मैं समझता हूं कि भक्ति का विशेष प्रभाव आप पर पड़ेगा, नाम जपते रहो, खुश रहो, प्रेम और आनंद से रहो'. बता दें, यह पहली बार नहीं जब ये स्टार कपल किसी बाबा की शरण में गया है, इससे पहले विराट-अनुष्का ने बाबा नीम करोली का भी आशीर्वाद लिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं