पिछले कुछ दिनों से ही तृप्ति डिमरी के 'आशिकी 3' से बाहर होने की खबरें चल रही थीं. ये खबरें तब आईं जब एक्ट्रेस ने कार्तिक आर्यन की इस फिल्म के लिए लुक टेस्ट दिया था और मुहूर्त शूट के लिए परफॉर्म भी किया था. इन दावों के बीच 'आशिकी 3' के डायरेक्टर अनुराग बसु ने इन खबरों को गलत बताया और कहा, "यह सच नहीं है". साथ ही उन्होंने कहा, "तृप्ति भी यह जानती हैं." डायरेक्टर के पॉजिटिव कमेंट के बाद यह साफ है कि तृप्ति डिमरी अनुराग बसु की 'आशिकी 3' में कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आएंगी.
अनुराग बसु के इस बयान ने पता चलता है कि कैसे नेगेटिव पब्लिसिटी एक सेलिब्रिटी की इमेज को नुकसान पहुंचाती है. इससे कई बार गलत अफवाहें भी उड़ने लगती हैं. हालांकि चल रहे दावों के बीच तृप्ति डिमरी ने चुप रहना ठीक समझा और ऐसा लग रहा है कि वो सोच रही हैं कि उनका काम बोले तो ही ठीक होगा. इसके अलावा अनुराग बसु के क्लैरिफिकेशन से यह साफ है कि तृप्ति डिमरी 'आशिकी 3' में रोल के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पिछले दो सालों से तृप्ति डिमरी लगातार काम कर रही हैं! एक्ट्रेस को ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' से काफी फेम मिला. 2024 में उन्होंने कई फिल्में रिलीज कीं जिनमें 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो', 'बैड न्यूज़', लेटेस्ट हिट 'भूल भुलैया 3' और उनकी रोमांटिक क्लासिक फिल्म 'लैला मजनू' की री-रिलीज शामिल हैं.
अब एक्ट्रेस 2025 की शुरुआत कई फिल्मों के साथ धमाकेदार तरीके से करने के लिए तैयार है. तृप्ति डिमरी साजिद नाडियाडवाला की अगली फिल्म में शाहिद कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आएंगी. एक्ट्रेस ने विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. बाद में वह सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ 'धड़क 2' में नजर आएंगी. तृप्ति डिमरी के पास इम्तियाज अली की 'द इडियट ऑफ इस्तांबुल' भी है जिसके बाद 'अर्जुन उस्तारा' है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं