विज्ञापन

O Romeo Box Office Collection Day 12: सितारों की फीस भी नहीं वसूल पाई शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो', जानें किस एक्टर ने बटोरे थे कितने करोड़

O Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन पूरे हो चुके हैं लेकिन अभी तक कमाई के मामले कुछ ज्यादा उछाल नजर नहीं आया है.

O Romeo Box Office Collection Day 12: सितारों की फीस भी नहीं वसूल पाई शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो', जानें किस एक्टर ने बटोरे थे कितने करोड़
O Romeo Box Office Collection Day 12
Social Media
नई दिल्ली:

O Romeo Box Office Colleciton: शाहिद कपूर की फिल्म अपने दूसरे हफ्ते में एवरेज ही चली. कोई कॉम्पिटीशन ना मिलने के बावजूद कमाई में कोई खास उछाल नहीं देखने को मिला. कमाई में गिरावट दिखी लेकिन एक बात जिसके लिए तारीफ की जा सकती है वो ये कि पूरे हफ्ते ऑडियंस बनी रही. हालांकि फिर भी कमाई के मामले में ज्यादा उछाल नहीं दिखा है. अगर ये फिल्म इसी रफ्तार से चलती है तो मुनाफा तो इसके लिए दूर की कौड़ी साबित हो सकता है.

12वें दिन कितनी हुई कमाई

ओ रोमियो ने 12वें दिन करीब 1.65 करोड़ रुपये की कमाई की. इस कमाई के साथ फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 59.05 करोड़ रुपये हो गया है. वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन को लेकर मेकर्स ने अनाउंसमेंट की थी कि वो 100 करोड़ पार हो चुका है लेकिन भारत में नेट कलेक्शन के आंकड़े कुछ और ही कह रहे हैं.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव की छोटी बिटिया बजरंगी भाईजान की मुन्नी से भी है क्यूट, मासूमियत देख कहेंगे- 'बेटा ऐसी ही रहना'

ओ रोमियो के लिए किसने ली कितनी फीस

अब फिल्म की कमाई को देखते हुए अगर फिल्म की कास्ट की फीस पर नजर डालें तो मुनाफे के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर को 45 करोड़ रुपये में साइन किया गया. अविनाश तिवारी और तमन्ना भाटिया को ओ रोमियो के लिए 7 करोड़ रुपये दिए गए. तृप्ति डिमरी को 6 करोड़ में साइन किया गया तो वहीं नाना पाटेकर 4 करोड़ लेकर फिल्म का हिस्सा बने.

ओ रोमियो को नहीं बाहर कर पाए दो दीवाने 

ओ रोमियो 13 फरवरी को रिलीज हुई इसके बाद 20 फरवरी को मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की दो दीवाने सहर में रिलीज हुई. इस फिल्म के आने से मेकर्स को उम्मीद थी कि रोमियो की रफ्तार रुक सकती हैं लेकिन जो हुआ वो नई फिल्म की वजह से नहीं था. ओ रोमियो की कमाई में गिरावट हुई लेकिन दो दीवाने सहर में की कमाई में ऐसा कोई उछाल नहीं दिखा. वह पांच दिन में केवल 5 करोड़ ही कमा पाई है.

यह भी पढ़ें: कैटरीना कैफ मां बनने के बाद पहली बार पैपराजी के कैमरे में हुईं कैद, चेहरे पर मास्क लेकिन आंखों की चमक ने दिखा दी दिल की खुशी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Romeo Box Office Collection, Romeo Day 12 Earnings, Shahid Kapoor Romeo Film, Triptii Dimri Movie Romeo, Romeo Total Collection, Romeo Second Week Box Office, Bollywood Box Office 2026, Romeo Latest Box Office Update, Shahid Kapoor New Movie Collection, Romeo Domestic Earnings, Avinash Tiwary, O Romeo Box Office Collection Day 12, O Romeo, Shahid Kapoor, Triptii Dimri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com