विज्ञापन

7 खून माफ में प्रियंका चोपड़ा ने 27 साल बड़े अन्नू कपूर को किस करने से किया था मना, अब एक्टर बोले- मैं कोई हीरो नहीं हूं

Priyanka Chopra Refused To Kiss Annu Kapoor: 70 वर्षीय अन्नू कपूर ने कहा- विशाल भारद्वाज ने बताया कि वह (प्रियंका चोपड़ा) मुझे किस करने में हिचकिचा रही है. 

7 खून माफ में प्रियंका चोपड़ा ने 27 साल बड़े अन्नू कपूर को किस करने से किया था मना, अब एक्टर बोले- मैं कोई हीरो नहीं हूं
7 खून माफ में प्रियंका चोपड़ा के पति बने थे अन्नू कपूर

Priyanka Chopra Refused To Kiss Annu Kapoor: प्रियंका चोपड़ा को 2011 में रिलीज हुई फिल्म 7 खून माफ को लेकर बड़ी सराहना मिली. लेकिन इस फिल्म को लेकर एक कॉन्ट्रोवर्सी भी हुई तब जब अन्नू कपूर ने खुलासा किया कि प्रियंका चोपड़ा उन्हें ऑनस्क्रीन किस करने के लिए हिचकिचा रही थीं क्योंकि वह हीरो नहीं थे और ना ही गुड लुकिंग थे. वहीं पिछले साल अन्नू कपूर ने बताया कि उनके बयान को 'बात का बतंगड़ बना देना' कहा. जबकि हाल ही में सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू में उन्होंने इसे कॉन्ट्रोवर्सी पर रिएक्शन दिया. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि 2011 में प्रियंका चोपड़ा 28 साल की थीं. वहीं उन्हें 27 साल बड़े एक्टर अन्नू कपूर को किस करना था, जो उस समय 55 साल के थे. 

अन्नू कपूर ने 7 खून माफ पर कही ये बात

अन्नू कपूर ने कहा, "और क्या हो सकता था? मेरी शक्ल-सूरत से ज्यादा, असल दिक्कत यह थी कि मैं कोई हीरो नहीं हूं. मुझे सच में नहीं पता. जब हमने विशाल भारद्वाज की फिल्म 'सात खून माफ़' में साथ काम किया था, तो कई पत्रकार मुझसे बार-बार पूछते थे कि क्या प्रियंका ने मुझे किस करने से मना कर दिया था. यह बात करीब 16 साल पुरानी है. ऐसी ही एक बातचीत के दौरान, किसी ने मुझसे पूछा कि उसने मुझे किस क्यों नहीं किया, और मैंने जवाब दिया, 'यह उसकी मर्जी है.' वो बार बार पूछ रहे थे और मैं झुंझला के बोला"

ये भी पढ़ें- महमूद की सबसे छोटी बहन, बड़े होते हुए 'भाई' बुलाते थे कॉमेडियन, सगे भाई के साथ किया पर्दे पर रोमांस तो उठी बैन की मांग 

अन्नू कपूर ने कहा- मुझे कभी कोई फर्क नहीं पड़ा

आगे उन्होंने कहा, "इससे मुझे कभी कोई फर्क नहीं पड़ा. मुझे कोई परेशानी नहीं थी. विशाल भारद्वाज ने मुझे बताया कि वह मुझे किस करने में हिचकिचा रही थी. मैं उसे 'बेटा' कहकर बुलाता था, क्योंकि सेट पर उसके पिता के साथ मेरी अच्छी दोस्ती हो गई थी. मिस वर्ल्ड जीतने के बाद, वह 'अंताक्षरी' में आई थी. इसलिए जब मुझे बताया गया कि वह सहज महसूस नहीं कर रही है, तो मैंने कहा, 'यह बात समझ में आती है.' मैंने तो उस सीन को हटाने का सुझाव भी दिया था, लेकिन विशाल ने मना कर दिया. हमें वह सीन करना ही पड़ा. एक्टर्स कैमरे के सामने असहज नहीं दिख सकते, इसलिए हमने वह सीन पूरी तरह से प्रोफेशनल तरीके से किया."

प्रियंका चोपड़ा ने दिया था रिएक्शन

अन्नू कपूर ने कहा, उन्हें हीरो के साथ इंटिमेट सीन करने में कोई प्रोब्लम नहीं है. अगर टैलेंट नहीं हो तो आपको गुड लुकिंग होना पड़ेगा. प्रियंका चोपड़ा ने 2011 में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में इस पर रिएक्शन देते हुए कहा- "अगर वह इंटिमेट सीन करना चाहते हैं और ऐसे चीप कमेंट्स करना चाहते हैं तो उन्हें ऐसी फिल्में करनी चाहिए. ऐसे सीन हमारी फिल्म का हिस्सा कभी नहीं थे. मैं बहुत इरिटेट हो गई हूं. मुझे नहीं लगता कि उनको ऐसा कहना शोभा देता है. मुझे नहीं लगता कि उन्हें पता था कि उनके कमेंट्स से मुझे बुरा लगेगा, लेकिन सच में बुरा लगा. उन्होंने जिस तरह से बात की वह बहुत गलत था."

7 खून माफ के बारे में

7 खून माफ में अन्नू कपूर ने प्रियंका चोपड़ा के सातवें ऑनस्क्रीन पति का किरदार निभाया था. यह रस्किन बॉन्ड की कहानी सुसैना के सात पति पर आधारित थी, जिसमें इरफान खान, नसीरूद्दीन शाह, जॉन अब्राहम, नील नितिन मुकेश और एलेक्सजैंडर डयाचेनको लीड रोल में नजर आए थे. 

ये भी पढ़ें- तेरे नाम में होती ऋतिक रोशन की एक्ट्रेस, सलमान खान बनाना चाहते थे अपनी हीरोइन, 23 साल बाद हुआ अफसोस, कहा- काश मैं मना नहीं करती 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com