विज्ञापन

तेरे नाम में होती अमीषा पटेल, सलमान खान बनाना चाहते थे अपनी हीरोइन, 23 साल बाद हुआ अफसोस, कहा- काश मैं मना नहीं करती 

Ameesha Patel On Tere Naam: तेरे नाम 2003 में रिलीज हुई थी, जिसमें सलमान खान ने ऑब्सेसिव लवर का किरदार निभाया था. वहीं भूमिका चावला लीड रोल में नजर आई थीं. जबकि अमीषा पटेल को फिल्म ऑफर हुई थी. 

तेरे नाम में होती अमीषा पटेल, सलमान खान बनाना चाहते थे अपनी हीरोइन, 23 साल बाद हुआ अफसोस, कहा- काश मैं मना नहीं करती 
सलमान खान ने अमीषा पटेल को ऑफर की थी तेरे नाम
नई दिल्ली:

सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में तेरे नाम का नाम भी शामिल है, जो 2003 में रिलीज हुई थी. फिल्म में लीड एक्ट्रेस भूमिका चावला नजर आई थीं. वहीं तेरे नाम के गाने और इंटेंस लव स्टोरी को आज भी प्यार मिलता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान खान फिल्म में लीड रोल निभाने के लिए अमीषा पटेल को चाहते थे. वहीं इस पर हाल ही में बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने रिएक्शन दिया और बताया कि क्यों वह फिल्म नहीं कर पाईं, जिसका उन्हें अफसोस है. 

अमीषा पटेल को सलमान खान ने ऑफर की थी तेरे नाम

अमीषा पटेल ने कहा- काश मैं मना नहीं करती. लेकिन उस वक्त जब सलमान ने ऑफर की थी सिर्फ गाने बन चुके थे और ये फिल्म का आइडिया और कहानी थी. उन्होंने मुझे नरेट किया. गाने भी सुनाए. तब ना डेट्स तय थी और डायरेक्ट कौन करेगा ये भी तय नहीं था. सब सिर्फ आइडिया था. सलमान बहुत एक्साइटेड थे तेरे नाम को लेकर. जब फाइनलाइज हुआ. जब सतीश कौशिक जी ऑनबोर्ड आए. तब तक मैं बिजी हो गई गई थी और दूसरे प्रॉजेक्ट के लिए हां कर दी थी. 

ये भी पढे़ं- महमूद की सबसे छोटी बहन, बड़े होते हुए 'भाई' बुलाते थे कॉमेडियन, सगे भाई के साथ किया पर्दे पर रोमांस तो उठी बैन की मांग 

तेरे नाम नहीं कर पाने की अमीषा पटेल ने बताई वजह

आगे अमीषा पटेल ने कहा, कुछ सेट नहीं था और एक एक्टर के तौर पर मैं समय नहीं छीन सकती थी, जिन लोगों को मैंने दिया था. अगर सलमान आते मेरे पास और डेट सेट करते और डायरेक्टर सेट करते तो हम तैयार थे. और हां मैं तेरे नाम जैसी फिल्म मना नहीं करती. हां. वह बहुत खूबसूरत फिल्म थी और मुझे कहानी बहुत पसंद आई थी. मुझे गाने बहुत पसंद आए थे. तो हां. यह मेरे लिए घाया है. लेकिन दुर्भाग्यवश मैं अपनी डेट नहीं दे पाई थी. 

तेरे नाम के बारे में 

दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक ने तेरे नाम को डायरेक्ट किया था. वहीं सलमान खान और भूमिका चावला लीड रोल में थे. कहानी राधे की थी, जो एक कॉलेज ड्रॉपआउट होता है. वहीं एक लड़की से प्यार कर बैठता है और उसका पीछा करता है और किडनैप कर लेता है. यह 1999 में रिलीज हुई तेलुगू फिल्म का रीमेक है.  

ये भी पढे़ं- एक साल में 10 में से 9 हिट देने वाला सुपरस्टार, 1972 में किया बॉक्स ऑफिस पर राज, आज दामाद का बॉलीवुड पर जलवा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com