विज्ञापन

काव्या मारन और अनिरूद्ध ने स्टाफ को दी पार्टी, केले के पत्ते पर बिरयानी, फ्राइड चिकन, मटन परोसा, वीडियो वायरल

काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर ने सन ग्रुप के कर्मचारियों को शादी की पार्टी दी, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. 

काव्या मारन और अनिरूद्ध ने स्टाफ को दी पार्टी, केले के पत्ते पर बिरयानी, फ्राइड चिकन, मटन परोसा, वीडियो वायरल
काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर ने सन ग्रुप स्टाफ को कराया लंच, मेन्यू में था चिकन बिरयानी से लेकर रसगुल्ला
NDTV
नई दिल्ली:

ग्रीस में शादी और चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर ने सन ग्रुप स्टाफ के लिए एक स्पेशल लंच रखा, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इस स्पेशल लंच का हिस्सा न्यूली मैरिड कपल भी बना, जिन्होंने स्टाफ को केले के पत्ते पर बिरयानी, मटन सुक्का और फ्राइड चिकन खिलाया. वीडियो में कपल को स्टाफ से मिलते हुए भी देखा जा सकता है, जिसकी फैंस तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं. 

काव्या मारन और अनिरुद्ध ने स्टाफ को करवाया लंच

स्टाफ को केले के पत्ते में कराया भोजन

वीडियो में देखा जा सकता है कि परोसे गए खाने में बिरयानी के अलावा फ्राइड चिकन, मटन सुक्का, मसालेदार सहजन की सब्जी, उबले अंडे, प्याज का रायता और बैंगन की करी जैसे कई साउथ इंडियन डिशेज शामिल थीं. वहीं कहा जा रहा है कि मीठे में गुलाब जामुन और आइसक्रीम का भी इंतजाम किया गया था. 

गिफ्ट भी दिए 

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि शादी के लिए काव्या मारन ने कर्मचारियों को गिफ्ट बॉक्स भी दिए थे, जिनमें इनवाइट कार्ड, चॉकलेट के साथ सोने की अंगूठियां शामिल थीं. वह वीडियो काफी चर्चा में रहा था. 

ये भी पढ़ें- कुमार सानू के 11 हिट गानों वाली फिल्म, बनीं अब तक की सबसे ज्यादा बिकने वाली एल्बम, कहा- वह किसी चमत्कार से कम नहीं था

ये भी पढ़ें- उदित नारायण की नेपाली फिल्म, 25 हफ्ते तक सिनेमाघरों से ना उतरने वाली पहली मूवी, 6 गाने 41 साल बाद भी सदाबहार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kavya Maran, Anirudh Ravichander, Sun Group
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com