विज्ञापन

Yeh Prem Mol Liya Review: सिनेमाघरों में सूरज बड़जात्या की ये प्रेम मोल लिया रिलीज, जानें आयुष्मान-शारवरी की कैसी है फिल्म

Yeh Prem Mol Liya Review: आयुष्मान खुराना और शारवरी वाघ की ये प्रेम मोल लिया 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसका रिव्यू एक्स पर लोगों ने फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद दिया है. 

Yeh Prem Mol Liya Review: सिनेमाघरों में सूरज बड़जात्या की ये प्रेम मोल लिया रिलीज, जानें आयुष्मान-शारवरी की कैसी है फिल्म
Yeh Prem Mol Liya Review in hindi ये प्रेम मोल लिया रिव्यू इन हिंदी
Twitter
नई दिल्ली:

Yeh Prem Mol Liya Review In Hindi: फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या की  फैमिली ड्रामा फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' आखिरकार सिनेमाघरों में 27 नवंबर 2026 को रिलीज हो गई है. फिल्म में आयुष्मान खुराना और शारवरी वाघ लीड रोल में हैं. जबकि फिल्म के गाने झुमका पटोला और ये प्रेम मोल लिया टाइटल ट्रैक काफी चर्चा में रहा है. वहीं अब फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद एक्स यूजर्स ने फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखकर रिव्यू दे दिया है, जिसमें फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श का भी ये प्रेम मोल लिया का रिव्यू शामिल है. आइए आपको बताते हैं कैसी है ये प्रेम मोल लिया. 

तरण आदर्श का ये प्रेम मोल लिया का रिव्यू

एक्स पर रिव्यू शेयर करते हुए तरण आदर्श ने ये प्रेम मोल लिया को 4 स्टार देते हुए दिल को छू लेने वाली बताया. उन्होंने लिखा, सादगी. ईमानदारी. पवित्रता. अच्छाई. परंपराएं… सूरज बड़जात्या ने ये प्रेम मोल लिया में राजश्री के फॉर्मूले को बहुत खूबसूरती से पेश किया है. यह फिल्म एक बड़ा सरप्राइज दे सकती है. भावनाओं की ताकत को कभी कम मत समझिए! ऐसे समय में जब बड़ी-बड़ी फिल्में सुर्खियों में छाई हुई हैं और सोशल मीडिया पर हर तरफ उन्हीं की चर्चा है, तब आती है ये प्रेम मोल लिया. एक ऐसी फिल्म जो आपको आपकी जड़ों, आपके संस्कारों, हमें आपस में जोड़ने वाली भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों की अहमियत की याद दिलाती है. 

साथ ही, ये प्रेम मोल लिया की सोच काफी प्रोग्रेसिव (प्रगतिशील) है… यह रिश्तों के बदलते स्वरूप को दिखाती है और पार्टनरशिप, समानता और आपसी समझ के बारे में एक अहम संदेश देती है. सूरज बड़जात्या की बाकी फिल्मों की तरह, इसमें भी एक बड़ा परिवार, शादी-ब्याह के जश्न, गाने, रोमांस और कुछ टकराव देखने को मिलते हैं… लेकिन इन सबके साथ-साथ इसमें एक ऐसी कहानी भी है जो समाज के तय नियमों को चुनौती देने की हिम्मत रखती है. 

अपनी पिछली फिल्मों की तरह, सूरज बड़जात्या ने फिल्म के दूसरे हिस्से में सबसे बेहतरीन चीजें रखी हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि ये प्रेम मोल लिया सीधे आपके दिल को छू लेती है. यह आपको अच्छाई पर भरोसा दिलाती है, परिवार के प्रति आपके सम्मान को और बढ़ाती है, और उन भावनाओं को फिर से जगा देती है जो शायद कहीं पीछे छूट गई थीं या आपके अंदर कहीं दब गई थीं.

फिल्म की पटकथा में कई शानदार पल हैं, जिसमें कोर्टरूम के सीन, जो फिल्म की शुरुआत में हैं और फिर क्लाइमैक्स से ठीक पहले आते हैं. बहुत ही बेहतरीन हैं. प्रार्थना सभा के दौरान स्वानंद किरकिरे का अपनी भावनाओं को खुलकर जाहिर करना, फिल्म का एक और यादगार पल है. तीसरा अनुपम खेर द्वारा 'तोरण' रस्म के महत्व को बहुत ही शानदार तरीके से समझाना भी काफी अच्छा है. 

ये प्रेम मोल लिया में कमी

हालांकि, कुछ हिस्सों में खासकर फिल्म के पहले पार्ट में लेखन और भी बेहतर हो सकता था. कहानी में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और कभी-कभी इसकी गति थोड़ी ऊपर-नीचे होती है. हिमेश_रेशमिया का संगीत लाजवाब है और यह फिल्म की सबसे बड़ी खूबियों में से एक है. फिल्म का टाइटल ट्रैक और झुमका पटोला सुपरहिट हैं और सबसे बेहतरीन गाने हैं, जबकि जय अम्बे बोल और बुलाये छठी मां फिल्म के आकर्षण को और बढ़ा देते हैं. 

ये भी पढ़ें- कुमार सानू के 11 हिट गानों वाली फिल्म, बनीं अब तक की सबसे ज्यादा बिकने वाली एल्बम, कहा- वह किसी चमत्कार से कम नहीं था

ये प्रेम मोल लिया की एक्टिंग

आयुष्मान खुराना अपने किरदार में बहुत सहजता से ढल गए हैं. एक अभिनेता के तौर पर उनकी परिपक्वता कई गंभीर दृश्यों में साफ झलकती है. उनकी शानदार और प्रभावशाली परफॉरमेंस आपको हैरान कर देगी. शर्वरी बहुत खूबसूरत लग रही हैं और उनकी एक्टिंग बेहतरीन है. उन्हें स्क्रीन पर देखना बहुत सुखद है, जहां उन्होंने एक एक्टर के रूप में अपनी अभिनय क्षमता की एक बड़ी रेंज दिखाई है!

अनुपम खेर ने कमाल कर दिया है. उन्होंने अपने किरदार में भावनाओं की गहराई और विश्वास का एक अनोखा मेल पेश किया है. ऐसी परफॉरमेंस जो केवल उनके स्तर का अभिनेता ही दे सकता है. स्वानंद किरकिरे ने सुखद आश्चर्य दिया है. उनका किरदार काफी अहम है और उन्होंने बहुत बढ़िया काम किया है. ऐसा ही गीता अग्रवाल शर्मा के बारे में भी कहा जा सकता है, जो जब भी स्क्रीन पर आती हैं, छा जाती हैं. 

सुप्रिया पाठक कपूर, सीमा पाहवा, सौम्या टंडन, सुरभि तिवारी, श्रुति सेठ, जमील खान, राजेश कुमार, गिरीश कुलकर्णी और शाद रंधावा - सभी ने शानदार काम किया है.

ये प्रेम मोल लिया वर्डिक्ट 

उन्होंने वर्डिक्ट देते हुए लिखा, ये प्रेम मोल लिया आसान शब्दों में कहें तो राजश्री प्रोडक्शन्स के क्लासिक अंदाज वाली एक साफ-सुथरी, भरपूर मनोरंजन देने वाली पारिवारिक फिल्म है. यह फिल्म धीरे-धीरे आपको पूरी तरह से बांध लेती है!

इसके अलावा एक्स यूजर्स ने भी सूरज बड़जात्या की फैमिली फिल्म की तारीफ की है और कहा है कि यह वन टाइम वॉच फिल्म है. 

ये प्रेम मोल लिया के बारे में

सूरज आर. बड़जात्या के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी लीड रोल में हैं. फिल्म में अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, सौम्या टंडन, स्वानंद किरकिरे, शाद रंधावा, श्रुति सेठ, गीता अग्रवाल शर्मा, कृष राव और अशनूर कुकरेजा जैसे कई बड़े कलाकार भी नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- उदित नारायण की नेपाली फिल्म, 25 हफ्ते तक सिनेमाघरों से ना उतरने वाली पहली मूवी, 6 गाने 41 साल बाद भी सदाबहार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yeh Prem Mol Liya, Ayushmann Khurrana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com