विज्ञापन

Kavya Maran Reception Dress: 500 करोड़ की मालकिन ने रिसेप्शन पर पहना स्पेशल गाउन, चांदी की तार से हुई थी कढ़ाई

सनराइजर्स हैदराबाद की CEO काव्या मारन ने अपने चेन्नई वाले रिस्पेशन में एक स्पेशल गाउन पहना. ये उनके पति अनिरुद्ध चंदर के साथ मैचिंग आउटफिट था लेकिन उनकी ड्रेस की खासियत थी चांदी के तार की कढ़ाई और 3डी प्रिंट.

Kavya Maran Reception Dress: 500 करोड़ की मालकिन ने रिसेप्शन पर पहना स्पेशल गाउन, चांदी की तार से हुई थी कढ़ाई
अनिरुद्ध रविचंद्रन और काव्या मारन का वेडिंग रिसेप्शन लुक पर रही सबकी नजर
Social Media
नई दिल्ली:

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन ने शनिवार(21 नवंबर) को हुए रिसेप्शन के बाद, रविवार(22 नवंबर) को चेन्नई में एक और रिसेप्शन रखा. पिछली शाम की तरह रविवार का सेलिब्रेशन भी सितारों से सजा रहा. इस दूसरे रिसेप्शन के लिए दोनों ने अलग-अलग लुक चुने. शनिवार को हाई-नेक डार्क रेड ड्रेस में सबका ध्यान खींचने के बाद, रविवार के रिसेप्शन के लिए काव्या ने फ्लोर टच व्हाइट गाउन पहना. इस ड्रेस पर चांदी और सफेद मोतियों का बारीक काम, सीक्वेंस और 3D फूलों की एम्ब्रॉइडरी थी जो इसे एक शानदार और चमकदार लुक दे रही थी.

सनराइजर्स हैदराबाद की CEO काव्या ने इस गाउन के साथ डायमंड चोकर पहना और बाकी एक्सेसरीज को बहुत ही सिंपल रखा. म्यूजिक कम्पोजर अनिरुद्ध ने सैटिन पीक लैपल्स वाला एक शानदार सफेद ब्लेजर पहना था. इसे उन्होंने ब्लैक ट्राउजर के साथ मैच किया. लुक से इतर जरा मेहमानों के बारे में बात करें तो गेस्ट लिस्ट स्टार स्टडेड थी.

मेहमानों में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शामिल थे, जो एक साथ पहुंचे और नए कपल के साथ तस्वीरें खिंचवाईं. इनके अलावा नयनतारा और विग्नेश शिवन, राम्या कृष्णन, सुपरस्टार रजनीकांत, अजीत कुमार भी इस जश्न में मौजूद थे, जहां दोनों को एक-दूसरे को गर्मजोशी से गले लगाते देखा गया. इनके अलावा क्रिकेटर एमएस धोनी भी इस रिसेप्शन में शामिल हुए. इवेंट की तस्वीरों में उन्हें रजनीकांत और उनकी पत्नी लता रजनीकांत के साथ बातचीत करते देखा गया. एटली, लोकेश कनगराज, नेल्सन दिलीपकुमार और शंकर भी न्यूली वेडेड कपल को आशीर्वाद और गुडविशेज देने वाले मेहमानों में शामिल थे. बता दें कि इस कपल ने 11 नवंबर को ग्रीस में एक इंटिमेट सेरेमनी में शादी की थी.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anirudh Ravichander, Anirudh Ravichander And Kavya Maran, Hindi News, Bollywood News, Entertainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com