Animal Box Office Collection Day 2: शाहरुख खान के लिए साल 2023 बेहतरीन रहा है क्योंकि उनकी दो फिल्म पठान और जवान दोनों ही ब्लॉकबस्टर रहा है. वहीं इन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ अभी तक कोई फिल्म नहीं तोड़ पाई है. लेकिन रणबीर कपूर की एक्शन मूवी एनिमल यह रिकॉर्ड तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. इसी बीच एनिमल की दूसरे दिन की कमाई (Animal Collection) का आंकड़ा सामने आ गया है, जो कि जवान को पीछे छोड़ता दिख रहा है. तो आइए आपको बताते हैं एनिमल का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Animal Ka Box Office Collection Day 2)...
सकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, एनिमल ने दूसरे दिन 66 करोड़ की कमाई हासिल की है, जिसके बाद दो दिनों में रणबीर कपूर की फिल्म 100 करोड़ पार करते हुए 129.80 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है. वहीं पहले दिन की बात करें तो एनिमल ने 63.8 करोड़ की ओपनिंग की थी, जिसमें हिंदी में 54.75 करोड़, तेलुगू में 8.55 करोड़, कन्नड़ में 9 साथ, तमिल में 4 लाख और मलयालम में 1 लाख की कमाई फिल्म ने की है.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
जवान का तोड़ा रिकॉर्ड
पहले दिन भले ही पठान और जवान का रिकॉर्ड ब्रेक करने में एनिमल नाकामयाब रही है. लेकिन दूसरे दिन की कमाई के मामले में जवान से आगे एनिमल निकल गई है. दरअसल, आंकड़ों के अनुसार, जवान ने दूसरे दिन 63.50 करोड़ की कमाई की थी. वहीं 70.50 करोड़ पठान का कलेक्शन था तो एनिमल की दूसरे दिन की कमाई पठान का तो नहीं लेकिन जवान का रिकॉर्ड ब्रेक करने के मामले में आगे रही है.
बता दें, पहले दिन की ओपनिंग के साथ रणबीर कपूर की एनिमल, टाइगर 3, केजीएफ 2 और बाहुबली 2 जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड ब्रेक करते हुए तीसरी सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं