विज्ञापन

आलिया भट्ट की नई फिल्म 'डोन्ट बी शाय' का ट्रेलर रिलीज, प्यार-दोस्ती और दिल टूटने की कहानी ने जीता दिल

भारतीय एक्सक्लूसिव ओरिजिनल्स के लिए सबसे बड़ा स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने आज अपनी आने वाली प्राइम ओरिजिनल फिल्म 'डोन्ट बी शाय' का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है.

आलिया भट्ट की नई फिल्म 'डोन्ट बी शाय' का ट्रेलर रिलीज, प्यार-दोस्ती और दिल टूटने की कहानी ने जीता दिल
आलिया भट्ट की नई फिल्म 'डोन्ट बी शाय' का ट्रेलर रिलीज
NDTV

भारतीय एक्सक्लूसिव ओरिजिनल्स के लिए सबसे बड़ा स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने आज अपनी आने वाली प्राइम ओरिजिनल फिल्म 'डोन्ट बी शाय' का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है. यह एक यंग एडल्ट रोमांटिक कॉमेडी है, जो उत्थल-पुथल से भरे सफर को दिखाती है. आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट द्वारा एटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस्ड, और ग्रिशमा शाह और विकेश भूटानी द्वारा को-प्रोड्यूस्ड यह फिल्म अपने अंदर दोस्ती, पहले प्यार, हार्टब्रेक, सवाल उठाने वाले डिसीजन्स और ज़िंदगी को समझने के खूबसूरत एहसास के बारे में है.

'डोन्ट बी शाय' की कास्ट 

श्रीती मुखर्जी द्वारा लिखी और डायरेक्ट की गई इस फिल्म में चार नए चेहरे आरुषि बजाज, पीयूष खाती, बियांका अरोड़ा, और अंश डुग्गल अहम रोल में नजर आने वाले हैं. इनके अलावा फिल्म में कुणाल रॉय कपूर, अनुराग बासु, नेहा धूपिया, और अंजू आल्वा नाइक भी खास भूमिकाओं में दिखाई देने वाले हैं.  

ये Video भी देखें: Haiwaan Review: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी का कमाल या निराशा?

ट्रेलर की कहानी

ट्रेलर दर्शकों को श्यामली 'शाय' दास (आरुषि बजाज) की बिल्कुल प्लान की गई दुनिया में ले जाता है. शाय एक खुले विचार वाली लड़की है, जिसकी परफेक्ट लगती हुई दुनिया तब बिखरने लगती है जब चीजें एक अनएक्सपेक्टेड और ड्रामैटिक मोड़ लेती हैं. जब वह खुद को इन उलझनों से निकालने की सोचती है तब वह अपने आप को अमीर और साथ ही पॉपुलर मयंक (पीयूष खाती) के लिए अपने रोमांटिक फीलिंग्स और अपने एस्ट्रेंज्ड चाइल्डहुड फ्रेंड ध्रुव (अंश डुग्गल) के बीच फंसा हुआ पाती है. 

कब रिलीज होगी फिल्म 

इसी बीच शाय के कॉलेज संग जिंदगी में मिस्टीरियस लेकिन स्पार्कलिंग गर्ल तारा (बियांका अरोड़ा) की अचानक हुई एंट्री हालत को और भी ज़्यादा उलझा देती है. इस तरह से शाय का अपनी जिंदगी के लिए अच्छी तरह से बनाया गया प्लान अपनी राह से हटता हुआ नजर आता है. कई तरह के ट्विस्ट, नए कनेक्शंस, और पूरी तरह से उत्थल-पुथल से भरी जिंदगी एक मजेदार रोलरकोस्टर राइड में बदल जाती है. और यही वह चीजें हैं जो एक फ्रेश, फन-फिल्ड यंग एडल्ट रोमांटिक कॉमेडी के लिए स्टेज सेट करता है.

राइटर और डायरेक्टर श्रीती मुखर्जी ने कहा, 'डोन्ट बी शाय' उस जगह से आई जहां मुझे वो फ़िल्में मिस होती हैं जो मैंने बड़े होते हुए देखी थीं, वो फ़िल्में जिनके पास मैं आज भी लौटती हूं जब मुझे सेफ, कम्फर्टेड, और एंटरटेन्ड फील करना होता है. यह हमारी ज़िंदगी के उस दौर को मेरी श्रद्धांजलि है, जब हम एडल्टहुड के कगार पर होते हैं लेकिन फिर भी कई मायनों में यंग होते हैं. यह उस एहसास के बारे में है कि चाहे ज़िंदगी कितनी भी अजीब या उलझी हुई क्यों न हो जाए, हम हमेशा खुद तक वापस अपना रास्ता ढूंढ सकते हैं. मैं आलिया और शाहीन की बेहद शुक्रगुज़ार हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा किया इस कहानी को लिखने के लिए और इसे बनाने में मेरी मदद की. बेशक, यह सब प्राइम वीडियो के बिना मुमकिन नहीं होता, जिन्होंने इस कहानी में और मुझमें भरोसा जताया, और आरुषि, अंश, बियांका, और पीयूष की इनक्रेडिबल कास्ट के बिना भी नहीं, जिन्होंने कागज़ पर लिखे शब्दों को जीते-जागते, खूबसूरत किरदारों में बदल दिया. मैं बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूं कि  हर जगह की ऑडियंस 25 सितंबर को  इस गैंग से मिले!"

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dont Be Shy, Alia Bhatt, Shaheen Bhatt, Alia Bhatt Films, Alia Bhatt  film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com