विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2021

अल्लू अर्जुन-स्टारर Pushpa 13 अगस्त को होगी रिलीज़, पोस्टर में दिखा एक्टर का धमाकेदार अंदाज

स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन की पिछली फिल्म, अला वैकुंठपुरूमूलो ने बॉक्स ऑफिस पर , टीवी पर, और नेटफ्लिक्स पर भी यह काफी समय से धमाल मचाए हुई है.

अल्लू अर्जुन-स्टारर Pushpa 13 अगस्त को होगी रिलीज़, पोस्टर में दिखा एक्टर का धमाकेदार अंदाज
अल्लू अर्जुन-स्टारर Pushpa 13 अगस्त को होगी रिलीज़
नई दिल्ली:

स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन की पिछली फिल्म, अला वैकुंठपुरूमूलो ने बॉक्स ऑफिस पर , टीवी पर, और नेटफ्लिक्स पर भी यह काफी समय से धमाल मचाए हुई है. यह फिल्म 2020 कि एक सबसे बड़ी हिट फिल्म में से एक मानी जा रही है. अब उन्होनें सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए लोगों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हुए अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा के रिलीज़ डेट की घोषणा की. यह फिल्म 13 ऑगस्ट 2021 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी. इस पैन इंडिया बहू भाषित फिल्म को निर्देशक सुकुमार ने लिखा और निर्देशित किया है. यह फिल्म तेलुगू , तमिल, हिंदी, कन्नड़ा और मलयालम भाषाओं में रिलीज़ कि जाएगी.

अल्लू अर्जुन के अलावा इस फिल्म में रशमिका मंदाना, धनंजय और सुनील नज़र आएंगे. इस  फिल्म का निर्माण मैथ्री मूवीमेकर्स के तहत मुत्तमसेट्टी मीडिया के साथ मिलकर किया जा रहा है, जिसमें देवी श्री प्रसाद अपना संगीत दे रहे हैं. यह अल्लू अर्जुन स्टारर  आंध्र की पहाड़ियों में लाल चंदन की तस्करी और इसके लिए चल रही सांठगांठ की कहानी को पेश करती है. इस फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति से रूबरू कराती है जो अपने लोभ में डूबा हुआ है.

निर्माता नवीन यर्नेनी और  रवि शंकर का मानना है कि, “ हमें पुष्पा की रिलीज की तारीख की घोषणा कर बेहद खुशी हो रही है. हम इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को पैन इंडिया ऑडियंस को ध्यान में रखकर बना रहे हैं ताकि इसका आनंद सर्व भाषी दर्शक उठा सकें. चूंकि इस फिल्म में हमारे साथ अल्लू अर्जुन मैसिव स्टार पावर  हैं इसीलिए हमें पूरा विश्वास है कि इस कहानी को ज़्यादा से ज़्यादा लोग पसंद करेंगे. पुष्पा की मनोरंजक  कहानी के जरिए हम दर्शकों को फ्रेश और जबरदस्त कॉन्सेप्ट लेकर आ रहे हैं."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Allu Arjun, Rashmika Mandanna, Pushpa, Director Sukumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com