विज्ञापन

Ranabaali Box Office Collection Day 1: शादी के बाद रश्मिका विजय की पहली फिल्म को मिला दर्शकों का प्यार, राणाबली ने की इतनी ओपनिंग

Ranabaali Box Office Collection Day 1: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के बाद पहली फिल्म राणाबली को अच्छी ओपनिंग मिली है.  

Ranabaali Box Office Collection Day 1: शादी के बाद रश्मिका विजय की पहली फिल्म को मिला दर्शकों का प्यार, राणाबली ने की इतनी ओपनिंग
Ranabaali Box Office Collection Day 1 विजय रश्मिका की राणाबली का पहले दिन का कलेक्शन
नई दिल्ली:

Ranabaali Box Office Collection Day 1: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी 26 फरवरी 2026 को हुई थी, जिसके बाद उनकी वेडिंग फोटोज चर्चा का विषय बनीं. हालांकि इसके बाद उन्होंने फैंस को ट्रीट देते हुए अपनी फिल्म राणाबली का ऐलान किया, जो कि शादी के बाद उनकी पहली फिल्म है. 16 अक्टूबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसे सोशल मीडिया पर मिक्स रिव्यू मिला. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिली है. हालांकि अभी फिल्म अपने 120 करोड़ के बजट से दूर हैं. लेकिन विजय रश्मिका की अन्य फिल्मों की तरह फैंस दोनों की जोड़ी पर खूब बरसा रहे हैं, जिसका असर पहले वीकेंड के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर देखने को मिल सकता है. 

राणाबली का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन 9.25 करोड़ की नेट ओपनिंग भारत में रश्मिका विजय की फिल्म ने की है. जबकि ग्रॉस कलेक्शन 10.75 करोड़ रहा है. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई 16.50 करोड़ तक पहुंची है. हालांकि फिल्म बजट के 120 करोड़ से दूर है. 

विजय रश्मिका की अन्य फिल्में

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के बाद राणाबली पहली फिल्म है. लेकिन बात करें उनके फिल्मी करियर की तो वह साथ में दो फिल्मों में नजर आ चुके हैं, जिनमें से एक ब्लॉकबस्टर रही थी और दूसरी एवरेज थी. 

यह भी पढ़ें | लता मंगेशकर का 28 साल पुराना रोमांटिक हिंदी गाना, 34 सेकंड तक मलयालम लिरिक्स, रिकॉर्डिंग पर हुआ था अकेला महसूस

पहली फिल्म गीता गोविंदम थी, जो 15 अगस्त 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म का बजट 5 से 6 करोड़ का था और लाइफटाइम कलेक्शन 130 से 132 करोड़ तक हुआ था. इसके चलते यह ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई और दोनों की जोड़ी को फैंस का खूब प्यार मिला. 

दूसरी फिल्म डियर कॉमरेड थी, जो 26 जुलाई 2019 में रिलीज हुई थी. फिल्म का बजट 25 से 35 करोड़ के बीच था. इसने लाइफटाइम कलेक्शन 35 से 41 करोड़ के बीच किया था, जिसके चलते यह बॉक्स ऑफिस पर एवरेज साबित हुई. 

राणाबली के बारे में

राणाबली की बात करें तो यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जो 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म का निर्देशन राहुल सांकृत्यायन ने किया है. जबकि तेलुगू, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में फिल्म को रिलीज किया गया है. इसे यूए सर्टिफिकेट मिला है. कास्ट में रश्मिका और विजय के अलावा अर्नोल्ड वोस्लू और इश्वरी राव, जेसन शाह नजर आ रहे हैं. राणाबली की कहानी 1876 से लेकर 78 के ग्रेट मद्रास फैमिन की पृष्टभूमि पर आधारित है. 

यह भी पढ़ें | Drishyam 3 की आंधी खत्म, थलाइवा की Jailer 2 के तूफान ने मचाया गदर, पहले दिन की ओपनिंग से 14 फिल्मों को पछाड़ा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranabaali, Vijay Deverkonda, Rashmika Mandanna, Box Office
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com