कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में धूम मचाने के बाद पायल कपाड़िया की ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट अब ओटीटी पर आ चुकी है. बड़े ओटीटी प्लैटफॉर्म में से एक डिज्नी हॉटस्टार पर पायल कपाड़िया की ये फिल्म आ चुकी है. All we imagine as light 3 जनवरी से डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है. इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "फेस्टिवल दे कान्स ग्रैंड प्रिक्स विजेता 2024 और 2 गोल्डन ग्लोब के लिए नॉमिनेशन के साथ - पायल कपाड़िया की शानदार क्रिएशन - ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट, 3 जनवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. एक ऐसी फिल्म जिसे आप मिस नहीं कर सकते!"
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक डायरेक्टर पायल कपाड़िया ने एक प्रेस नोट में अपनी खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा, "ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट को आप सभी से मिले प्यार से मैं बेहद रोमांचित हूं. एक सफल थियेट्रिकल परफॉर्मेंस के बाद, मुझे खुशी है कि अब यह डिज्नी+ हॉटस्टार पर देखने के लिए अवेलेबल होगी. मैं इसे अब बड़े लेवल पर दर्शकों के साथ शेयर करने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं." अब ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट 82वें गोल्डन ग्लोब्स में बेस्ट मोशन पिक्चर नॉन-इंग्लिश लैंग्वेज और बेस्ट डायरेक्शन - मोशन पिक्चर कैटेगिरी में नॉमिनेटेड है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस पर पायल का कहना था, "मैं इस नॉमिनेशन से बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं और इस वैलिडेशन के लिए HFPA की आभारी हूं. यह उन सभी का जश्न है जिन्होंने इस फिल्म पर इतनी लगन से काम किया."
मिले कई अवॉर्ड
ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट ने फिल्म जगत में कई अवॉर्ड जीते हैं. इस फिल्म को न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल ने बेस्ट अंतर्राष्ट्रीय फिल्म का नाम दिया गया और गोथम अवार्ड्स में इसी कैटेगिरी में अवॉर्ड जीता. इसने साइट एंड साउंड मैगजीन की साल की 50 बेस्ट फिल्मों की एनुअल लिस्ट में भी टॉप पोजीशन हासिल की. मई 2024 में ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट ने कान फिल्म महोत्सव में ग्रैंड प्रिक्स जीतकर इतिहास रच दिया.
मलयालम-हिंदी फीचर फिल्म का डिस्ट्रिब्यूशन अमेरिका में जेनस फिल्म्स और साइडशो ने किया. राणा दग्गुबाती की स्पिरिट मीडिया ने नवंबर में भारत में फिल्म रिलीज की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं