विज्ञापन

The Odyssey OTT Release: ओटीटी पर आई ओडिसी, लेकिन देखने के लिए जेब करनी होगी ढीली

The Odyssey OTT Release: थिएटर में तहलका मचाने के बाद अब घर बैठे देखें नोलन की ब्लॉकबस्टर, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम.

The Odyssey OTT Release: ओटीटी पर आई ओडिसी, लेकिन देखने के लिए जेब करनी होगी ढीली
The Odyssey OTT Release: 250 मिलियन डॉलर की फिल्म ने तोड़े रिकॉर्ड, अब OTT पर दे रही दस्तक
IMDB
नई दिल्ली:

The Odyssey OTT Release: क्रिस्टोफर नोलन की माइथोलॉजिकल एक्शन फिल्म ‘द ओडिसी' (The Odyssey) 17 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था. फिल्म को लेकर दर्शकों की चाहत का अंदाजा आप उसकी कमाई से ही लगा सकते हैं. 250 डॉलर मिलियन बजट वाली इस फिल्म में कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े थे. वहीं इस फिल्म ने दुनियाभर में 1.803 बिलियन डॉलर की कमाई की थी. हालांकि इस फिल्म को पसंद करने वालों ने इसको रिलीज के बाद ही देख लिया होगा. लेकिन इसके बाद भी अगर किसी से ये फिल्म मिस हो गई है, या इसे दोबारा देखने का मन हो रहा है तो, ये इंतजार अब खत्म होने वाला है. क्योंकि मेकर्स ने द ओडिसी की ओटीटी रिलीज डेट अनाउंस कर दी. फिल्म जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म में ऐनी हैथवे, मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, रॉबर्ट पैटिनसन और जेंडया समेत कई बड़े कलाकार लीड किरदरा निभाते नजर आए हैं.

ओटीटी पर दर्शकों को मिलेगा बोनस कंटेट

फिल्म के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल के मुताबिक, 'द ओडिसी' 17 नवंबर से घर पर देखने को मिल जाएगी. बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक नए पोस्टर के साथ इसकी घोषणा की गई. पोस्टर में फिल्म की डिजिटल और फिजिकल रिलीज से जुड़ी जानकारियां भी शेयर की गई हैं. कैप्शन में लिखा था, "क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' एक हफ्ते में आपके घर आ रही है, जिसमें खास फीचर शामिल होंगे. देखने के सभी तरीकों का लिंक पाने के लिए HOME कमेंट करें." फिल्म के अलावा, इसके होम रिलीज में 90 मिनट से ज्यादा का बोनस कंटेंट भी शामिल होने की उम्मीद है. Meristation की रिपोर्ट के मुताबिक, इस एक्सट्रा फुटेज में दर्शकों को फिल्म की शूटिंग के पीछे की झलक देखने को मिलेगी. इसमें बताया जाएगा कि दुनिया भर की कई लोकेशन पर फिल्म की शूटिंग कैसे की गई.

बोनस कंटेंट के जरिए दर्शकों को इस प्रोजेक्ट के बड़े लेवल और प्राचीन ग्रीक साहित्य की सबसे चर्चित रचनाओं में से एक को बड़े पर्दे पर उतारने की चुनौतियों के बारे में भी जानने का मौका मिलेगा.

ये भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी-शिल्पी का 'काहे ना ओढ़निया ओढ़लू' सुपरहिट गाना, रानी के साथ ट्रेंडिंग स्टार ने उड़ाया गर्दा

प्राइम वीडियो और एप्पल टीवी: फिल्म 17-18 नवंबर 2026 से डिजिटल से आप खरीदकर या रेंट पर (PVOD) लेकर देख सकते हैं. इसे लगभग 19.99 डॉलर में खरीदा और 14.99 डॉलर में किराये पर लिया जा सकेगा. आप इसे Prime Video पर प्री-ऑर्डर भी कर सकते हैं.

जियोहॉटस्टार: रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म फरवरी 2027 में सब्सक्रिप्शन स्ट्रीमिंग के लिए JioHotstar पर रिलीज होगी. इसके साथ जुड़ी डॉक्यूमेंट्री भी जियोहॉटस्टार पर देखी जा सकती है.

महाकाव्य पर आधारित है फिल्म

होमर की इसी नाम की महाकाव्य कविता पर आधारित ‘द ओडिसी' में ओडिसियस की खतरनाक यात्रा की कहानी दिखाई गई है. ट्रोजन युद्ध के बाद वो अपने घर लौटने की कोशिश करता है. इस सफर के दौरान उसका सामना कई पौराणिक जीवों, अलौकिक शक्तियों और मुश्किलों से होता है. आखिरकार, यह कहानी रोमांच, जिंदा रहने के स्ट्रगल और एक व्यक्ति की अपनी फैमिली से दोबारा मिलने की इच्छा के इर्द-गिर्द घूमती है. इस फिल्म की पूरी शूटिंग IMAX कैमरों से की गई है. यह बड़े फॉर्मेट में फिल्में बनाने और दर्शकों को सिनेमाघरों में शानदार एक्सपीरियंस देने के लिए नोलन की पसंद को दिखाता है.

हालांकि, कहा जा रहा है कि फिल्म 17 नवंबर को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी, लेकिन भारत में इसकी स्ट्रीमिंग के प्लेटफॉर्म और रिलीज डेट को लेकर अभी कोई कंफर्मेशन नहीं आया है. इंडियन दर्शकों को यह जानने के लिए अभी और इंतजार करना होगा कि वो इस फिल्म को ऑनलाइन कहां देख पाएंगे. 

जुलाई 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘द ओडिसी' ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में 1.803 बिलियन डॉलर की कमाई की, जिससे यह क्रिस्टोफर नोलन के करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. साथ ही, यह 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी रही.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Odyssey, The Odyssey Release Date, The Odyssey Release In India, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com