भारत-पाकिस्तान अपने बनते बिगड़ते रिश्तों को लेकर आए दिन सुर्खियों में आ जाते हैं. खासकर दोनों देशों की फिल्म इंडस्ट्री में आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा होता है, जो दोनों देशों की जनता के बीच चर्चा में आ जाता है. हाल ही में यह धुरंधर की रिलीज के बाद देखा गया, फिल्म की कहानी दोनों देशों में बहस का मुद्दा बन गई. वहीं अब सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की कुछ तस्वीरें वायरल चर्चा में आ गई हैं, जो पाकिस्तान से आई हैं. इन तस्वीरों को एक पाकिस्तानी कपड़ों के ब्रांड 'वजायेशा ऑफिशियल' ने पोस्ट किया है. जहां फैंस ने तुरंत इस ब्रांड को आलिया की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ करने के लिए लताड़ा, वहीं ब्रांड ने भी बड़े ही मजेदार अंदाज में इसका जवाब दिया.

पाकिस्तानी ब्रांड 'वजायेशा ऑफिशियल' के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की गई फोटोज में आलिया भट्ट ब्रांड के लेटेस्ट सिल्क सूट कलेक्शन में नजर आ रही हैं. पाकिस्तानी ब्रांड 'वजायेशा ऑफिशियल' ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर आलिया भट्ट की कई तस्वीरें शेयर कीं हैं. इन तस्वीरों में आलिया ब्रांड के लेटेस्ट सिल्क सूट कलेक्शन में नजर आ रही हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पाकिस्तानी ब्रांड 'वजायेशा ऑफिशियल' ने इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट की कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह ब्रांड की मॉडल के तौर पर नजर आ रही हैं. क्लासिक ब्लैक, गहरे बरगंडी और एमराल्ड टील से लेकर हल्के लैवेंडर तक आलिया इन सभी रंगों के कपड़ों में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा था, "आलिया भट्ट को भी हमारा शुद्ध शीशा सिल्क कलेक्शन पसंद आया!! रंग अपनी पसंद का चुन सकते हैं, अभी अपना ऑर्डर बुक करें."
आलिया भट्ट के फैंस ने दी प्रतिक्रिया
दुनिया भर के छोटे ब्रांड्स द्वारा मशहूर हस्तियों की तस्वीरों का इस्तेमाल करना कोई नई बात नहीं है. हालांकि, आलिया भट्ट के फैंस उस समय अपना आपा खो बैठे, जब उन्होंने कपड़ों के ब्रांड की पोस्ट पर उनकी डिजिटली एडिट की हुई तस्वीरें देखीं. एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा, "वह तुम पर केस कर देगी!" ब्रांड ने जवाब दिया, "नहीं, वह ऐसा नहीं करेगी."
वहीं आलिया भट्ट के फैंस ने मजाक में पूछा कि क्या उन्हें इस बारे में पता भी है? एक अन्य ने लिखा, "आलिया भट्ट को इस ब्रांड शूट के बारे में पता भी है?" ब्रांड ने कहा, इसे वायरल करें प्लीज, ताकि उन्हें भी पता चल जाए. एक ने कहा, "यह AI है. मैं इसे उन्हें भेजूंगा." इस पर ब्रांड ने कहा, "लेकिन हमारे पास असली प्रोडक्ट है."
जिन असली तस्वीरों को इन सुपरइम्पोज्ड तस्वीरों को बनाया गया था, वे उनके सोशल मीडिया हैंडल और अलग-अलग पब्लिक इवेंट्स से ली गई थीं. इस पर एक फैन ने कहा, "यह नकली AI सस्ती मार्केटिंग है." इसके जवाब में ब्रांड ने कहा, "हां, आप सही कह रहे हैं, लेकिन हमारे पास असली वाला है. जिस तस्वीर में आलिया भट्ट सिल्वर-ग्रे लुक में अपने हाथों से दिल बना रही हैं, वह 2024 में पेरिस में L'Oréal Paris के रनवे पर उनकी वॉक के दौरान ली गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं