विज्ञापन

आलिया को नहीं मिला भाव और ऐश्वर्या को अपनी पक्की सहेली बता रही ये विदेशी एक्ट्रेस, कान्स में ऐश का जलवा

कान फिल्म फेस्टिवल से 2026 का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक हॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश को अपनी बेस्ट फ्रेंड बता रही हैं.

आलिया को नहीं मिला भाव और ऐश्वर्या को अपनी पक्की सहेली बता रही ये विदेशी एक्ट्रेस, कान्स में ऐश का जलवा
ऐश्वर्या को कान्स में मिली बेस्ट फ्रेंड
Social Media
नई दिल्ली:

कान्स 2026 की शुरुआत के बाद से सभी को ऐश्वर्या राय का इंतजार था. ऐश्वर्या ने आते आते इतनी देर लगा दी कि अब फैन्स उम्मीद छोड़ ही चुके थे लेकिन ऐश देर आईं दुरुस्त आईं. ऐश ने आते ही अपने लुक्स से आग लगा दी और उनके रेड कार्पेट पर आए ही कई वायरल मोमेंट भी देखने को मिले. इनमें से एक था रेड कार्पेट पर मौजूद कैमरों का उनकी तरफ मुड़ जाना जबकि आलिया की रेड कार्पेट वॉक  तो फीकी ही रही थी. खैर लंबे इंतजार के बाद ऐश्वर्या ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर वॉक किया और अपनी हर साल की इस परंपरा को कायम रखा.

कान्स में इस बार इसकी ज्यादा चर्चा इसलिए भी हुई क्योंकि जिस ब्रांड को वह रिप्रेजेंट करती हैं, उसने पहले मार्टिनेज होटल में उनका पोस्टर नहीं लगाया था. ऐश्वर्या की जगह उन्होंने एक्ट्रेस आलिया भट्ट को आगे रखा था. खैर ऐश्वर्या आ गईं और उन्होंने दिखा दिया कि कान्स में शामिल होना कोई बच्चों का खेल नहीं. ऐश का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में ऐश हॉलीवुड एक्ट्रेस ईवा लोंगोरिया के साथ है. दोनों की मुलाकात इंटरनेट पर वायरल हो गई. दोनों अपने बेस्ट लुक में रेड कार्पेट पर मिलीं और इस मुलाकात को देखकर फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. यह वीडियो देखें:

ऐश्वर्या को देखकर ईवा इतनी एक्साइटेड हो गईं कि उन्होंने तुरंत उनकी तारीफ करना शुरू कर दिया. ऐश्वर्या के हाथ आगे बढ़ाने पर, ईवा खुशी से चिल्लाईं, "यह मेरी सबसे अच्छी दोस्त है! हम आ गए हैं!" फिर दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया. जल्द ही कमेंट सेक्शन इन दोनों सुपरस्टार दोस्तों के लिए प्यार भरे कमेंट्स से भर गया. एक कमेंट में लिखा था, "ईवा लोंगोरिया + ऐश्वर्या राय की दोस्ती = हमेशा के लिए, यह सच में खास है." एक और कमेंट था, "हे भगवान! @aishwaryaraibachchan_arb तो बेहद खूबसूरत लग रही हैं और यहां दो प्यारी सहेलियां - ऐश और ईवा - फिर से मिल रही हैं."

यह भी पढ़ें: 22 साल पहले 21 मई को रिलीज हुई थी अभिषेक बच्चन की वो फिल्म जिसमें अनुराग कश्यप ने एबी को बताया था खराब एक्टर

कान्स में ऐश्वर्या ने सबसे पहले अमित अग्रवाल द्वारा डिजाइन किया गया एक नीले रंग का शानदार गाउन पहनकर सबको हैरान कर दिया. इस लुक को मोहित राय ने स्टाइल किया था. उनका दूसरा लुक एक हल्के गुलाबी रंग का गाउन था. जिसके साथ एक ट्रांसपेरेंट केप भी था. यह गाउन सोफी कुटूर ने डिजाइन किया था. फैशन की दुनिया से जुड़े लोगों ने उनके दोनों ही लुक्स की जमकर तारीफ की.

यह भी पढ़ें: पूजा भट्ट की मम्मी की अनदेखी फोटो, 10 साल की थी एक्ट्रेस जब लंबी बीमारी से जूझते हुए अलविदा कह गईं किरण

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aishwarya Rai Bachchan, Cannes Film Festival, Eva Longoria, Red Carpet, Alia Bhatt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com