विज्ञापन

22 साल पहले 21 मई को रिलीज हुई थी अभिषेक बच्चन की वो फिल्म जिसमें अनुराग कश्यप ने एबी को बताया था खराब एक्टर

अभिषेक बच्चन को उनकी एक्टिंग को लेकर शुरुआत में काफी जज किया गया. यही वजह थी कि अनुराग कश्यप और उनके बीच लंबे समय तक बातचीत बंद थी.

22 साल पहले 21 मई को रिलीज हुई थी अभिषेक बच्चन की वो फिल्म जिसमें अनुराग कश्यप ने एबी को बताया था खराब एक्टर
अभिषेक बच्चन को बताया था खराब एक्टर!
Social Media
नई दिल्ली:

अभिषेक बच्चन को अपने एक्टिंग करियर में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले. उन पर कई बार स्टार किड होने के चलते मिलने वाले मौकों को लेकर भी कमेंट किए. उनके काम को अलग-अलग तरह से जज भी किया गया. एक बार तो उनकी फिल्म पर उस फिल्म की कहानी लिखने वाले ने ही कुछ ऐसे कमेंट कर दिए कि कई साल तक गोमों के बीच बातचीत ही बंद हो गई थी. ये किस्सा है अभिषेक बच्चन और अनुराग कश्यप था और फिल्म थी युवा.

22 साल पहले आई थी युवा

एक तरफ जहां आज अभिषेक बच्चन अपनी एक्टिंग से दर्शकों के बीच जगह बनाने में कामयाब रहे हैं वहीं एक समय ऐसा भी था जब अभिषेक हमेशा रडार पर रहते थे. एक तो अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार पिता का नाम जिसे लेकर देखने वाले उनसे भी कुछ वैसे ही एक्सेप्ट करते थे. हालांकि धीरे-धीरे अभिषेक सिने लवर्स को इम्प्रेस करने में कामयाब रहे हैं लेकिन शुरुआती दौर उनके लिए आसान नहीं था.

आज से 22 साल पहले यानी कि 21 मई 2004 को अभिषेक की एक फिल्म आई थी. इस फिल्म का नाम था युवा. बॉक्स ऑफिस के लिहाज से देखा जाए तो फिल्म अपने बजट की दोगुना कमाई कर गई थी लेकिन फिल्म की कहानी लिखने वाले शख्श यानी कि अनुराग कश्यप को उनकी एक्टिंग रत्ती भर भी पसंद नहीं आई. अनुराग अपने इस रिव्यू को लेकर इतने मुखर थे कि उन्होंने खुलकर अभिषेक बच्चन को एक खराब एक्टर बताया था. इसके बाद उनके बीच बातचीत बंद हो गई.

Latest and Breaking News on NDTV

14 साल तक एक साथ नहीं किया काम

साल 2004 में युवा के बाद अभिषेक बच्चन और अनुराग कश्यप के बीच बातचीत बंद हो गई. कमाल की बात देखिए कि जिस अनुराग ने 2004 में अभिषेक को खराब एक्टर बताया था उन्होंने साल 2018 में उनके साथ मनमर्जियां बनाई. ये फिल्म एक लंबे ब्रेक के बाद अभिषेक बच्चन के लिए कमबैक थी. विक्की कौशल और तापसी पन्नू के साथ जूनियर बच्चन की इस फिल्म को काफी पसंद किया गया. खुद अनुराग ने भी बतौर एक्टर अभिषेक की ग्रोथ की तारीफ की थी. दर्शकों ने भी फिल्म में अभिषेक को खासा पसंद किया था.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें: जैस्मीन सैंडलस की कॉन्सर्ट में हादसा, बैरिकेड टूटा तो धड़ाम से गिरे फैन्स, हालात संभलने तक वाहेगुरु जपती रही सिंगर 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com