विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2022

स्विमिंग कर रहे अक्षय कुमार के पूल में गिरा ड्रैगनफ्लाई, उसके बाद एक्टर ने जो किया देखकर उड़ जाएंगे होश...Video 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि अक्षय कुमार स्विमिंग पूल में हैं और उनके सामने जमीन पर एक ड्रैगनफ्लाई है. इस ड्रैगनफ्लाई के साथ एक्टर ने जो किया उसे देख लोग हैरान हैं.

स्विमिंग कर रहे अक्षय कुमार के पूल में गिरा ड्रैगनफ्लाई, उसके बाद एक्टर ने जो किया देखकर उड़ जाएंगे होश...Video 
अक्षय कुमार का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव देखे जाते हैं और वे अक्सर अपने पोस्ट भी यहां साझा करते हैं, जिसे कि उनके फैन्स बेहद पसंद करते हैं. अक्षय कुमार से जुड़ा कोई भी पोस्ट आते ही इंटरनेट पर वायरल हो जाता है. अक्षय अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं और उन्हें उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए भी देखा जाता है. वहीं अक्षय पर्सनल स्पेस भी खूब एन्जॉय करते हैं. अक्षय कुमार का अब एक लेटेस्ट वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आया है, जिसमें वे स्विमिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि अक्षय कुमार स्विमिंग पूल में हैं. वे स्विमिंग पूल में किनारे में खड़े हैं और उनके सामने जमीन पर एक ड्रैगनफ्लाई दिख रहा है. अक्षय ने वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, "ये नन्हा दोस्त आज सुबह स्विमिंग पूल में गिर गया था और इसे मदद की जरूरत थी. थोड़ा पेशेंस...थोड़ा हौसलाअफजाई...और वह उड़ गया. क्या हम सभी अपने जीवन में ये नहीं चाहते. दिलों में उम्मीद, जीने की चाहने और उड़ने को पंख". अक्षय कुमार के इस पोस्ट को कुछ ही देर में 4 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ गए हैं. 

अक्षय कुमार के इस पोस्ट पर पत्नी ट्विंकल खन्ना कमेंट कर कहती हैं, "आप मेरे लिए भी ये अक्सर करते हैं". बात करें अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की तो उन्हें हाल ही में कृति सेनन और अरशद वारसी के साथ 'बच्चन पांडे' में देखा गया है. इस फिल्म से अक्षय कुमार को उम्मीदें तो बहुत थीं, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को लुभाने में नाकामयाब रही. आने वाले समय में अक्षय मल्टी स्टारर फिल्म 'सेल्फी' में दिखाई देंगे. 

ये भी देखें: शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर, दिशा पटानी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए ये बॉलीवुड सेलेब्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Akshay Kumar Video, Akshay Kumar Viral Video, Akshay Kumar Latest Video, Akshay Kumar Instagram, Akshay Kumar News, Akshay Kumar Upcoming Movies, Akshay Kumar Age, Twinkle Khanna, Akshay Kumar Son, Akshay Kumar Daughter, Selfie Film 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com